The Lallantop

'राम मंदिर से 5 करोड़ की सोने की रामचरितमानस गायब', पूर्व IAS का बड़ा दावा

पूर्व IAS लक्ष्मीनारायणन के मुताबिक उनके परिवार ने अप्रैल 2024 में श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट को सोने की परत चढ़ी रामचरितमानस दान की थी. लक्ष्मीनारायणन ने बताया कि श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने उनसे कहा कि मंदिर में चढ़ाई गई हर चीज को मंदिर में प्रदर्शित नहीं किया जा सकता.

Advertisement
post-main-image
कहा जा रहा है कि राम मंदिर से सोने की रामचरितमानस गायब हो गई है (PHOTO- ITG)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • पूर्व IAS अधिकारी एस लक्ष्मीनारायणन ने आरोप लगाया कि राम मंदिर में रखी 5 करोड़ रुपये मूल्य की सोने की रामचरितमानस गायब है जो उनके परिवार ने अप्रैल 2024 में दान की थी।
  • राम मंदिर में चढ़ावे की चांदी और सोने की वस्तुओं की गुमशुदगी को लेकर पहले भी विपक्ष तथा इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन ने संदिग्धता जताई थी।
  • श्रीराम जन्मभूमि तीर्थक्षेत्र ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरी ने मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है और चढ़ावे से जुड़ी चोरी के आरोपों को अविश्वसनीय बताया है।

राम मंदिर में चढ़ावा चोरी के आरोपों के बाद अब एक और विवाद सामने आया है. एक पूर्व IAS अधिकारी एस लक्ष्मीनारायणन ने आरोप लगाया कि राम मंदिर में रखी सोने की रामचरितमानस गायब है. पूर्व अधिकारी के मुताबिक 5 करोड़ रुपये की ये रामचरितमानस पहले मंदिर में थी, लेकिन अब वो वहां नहीं है. लक्ष्मीनारायणन के मुताबिक, उनके परिवार ने अप्रैल 2024 में श्रीराम जन्मभूमि तीर्थक्षेत्र ट्रस्ट को सोने की परत चढ़ी रामचरितमानस दान की थी. 

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

उन्होंने दावा किया कि बाद में इस धार्मिक ग्रंथ को मंदिर परिसर से हटा दिया गया गया. लक्ष्मीनारायणन ने बताया कि श्रीराम जन्मभूमि तीर्थक्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने उनसे कहा था कि मंदिर में चढ़ाई गई हर चीज को मंदिर में प्रदर्शित नहीं किया जा सकता.

चढ़ावे में मिली चांदी पर भी सवाल

ऐसा नहीं है कि विवाद सिर्फ चढ़ावे के पैसे या सोने को लेकर है. इससे पहले, विपक्ष और इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) ने राम मंदिर से दान में मिली चांदी की छड़ों और ईंटों के कथित तौर पर गायब होने को लेकर सवाल उठाए थे. इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक मंदिर के निर्माण के दौरान शिवसेना-UBT के प्रमुख उद्धव ठाकरे द्वारा दान की गई 4 किलो चांदी की ईंट भी शामिल थी. हालांकि, मामले की जांच कर रही स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (SIT) ने उन अटकलों को खारिज कर दिया कि लगभग 200 किलो वजन वाली चांदी की छड़ें चोरी हो गई थीं.

Advertisement

यह भी पढ़ें: न सरकार के लिए जवाबदेह, न ही RTI के दायरे में राम मंदिर ट्रस्ट: गृह मंत्रालय

कोषाध्यक्ष की चिट्ठी

दान की चोरी को लेकर चल रहे विवाद के बीच श्री राम जन्मभूमि तीर्थक्षेत्र ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरी ने इस मामले पर दो पेज का विस्तृत बयान जारी किया है. इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक उन्होंने कहा कि चढ़ावे की गिनती में उनकी कोई भूमिका थी ही नहीं. उन्होंने इस मामले की गहन और निष्पक्ष जांच की मांग की है. मंदिर के दान में कथित चोरी को अविश्वसनीय घटना बताते हुए उन्होंने कहा कि इसने भक्तों की भावनाओं को गहरी ठेस पहुंचाई है. उन्होंने कहा कि मुझे खबरों से पता चला कि चढ़ावे की कथित चोरी काफी समय से चल रही थी.

वीडियो: राम मंदिर चढ़ावा चोरी के आरोपों पर क्या बोल गए संतोष दुबे?

Advertisement

Advertisement