The Lallantop

इंस्टाग्राम ने रात में उड़ा दिए करोड़ों 'फॉलोअर्स', ये एक गलती आप भी किए हैं तो बचने का एक ही रास्ता है

Meta ने कई सारे सेलिब्रिटीज के इंस्टा अकाउंट से बॉट फॉलोअर्स को (Instagram did a bot account cleanup today) उड़ा दिया है. काइली जेनर जैसी सेलिब्रिटी के डेढ़ करोड़ बॉट फॉलोअर्स उड़ गए हैं तो टेलर स्विफ्ट के 50 लाख फॉलोअर्स कम हो गए हैं. BTS और अमेरिकन सिंगर एरियाना ग्रांडे को भी लाखों फॉलोअर्स का नुकसान हुआ है.

Advertisement
post-main-image
कई हॉलीवुड सेलिब्रिटीज के करोड़ों इंस्टा फॉलोअर्स कम हो गए हैं

Taylor Swift: 50 लाख फॉलोअर्स, Ariana Grande: 70 लाख फॉलोअर्स, BTS: 70 लाख फॉलोअर्स, Kylie Jenner: 1.5 करोड़ फॉलोअर्स, Cristiano Ronaldo: 80 लाख. 

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

ना-ना ये इन सेलिब्रिटीज के इंस्टा फॉलोअर्स की संख्या नहीं है बल्कि ये तो वो नंबर्स हैं जो एक झटके में उनके अकाउंट से कम हो गए हैं. क्यों क्या बात हुई. कोई साइबर अटैक हुआ क्या. किसी ने इनके अकाउंट हैक कर लिए क्या. नहीं, ये तो Meta का किया (Instagram did a bot account cleanup today)धरा है. मेटा ने bot purge किया है.

Advertisement
bot purge क्या है?

bot purge मतलब किसी की इंस्टा प्रोफ़ाइल से बॉट फॉलोअर्स को डिलीट करना. मेटा ऐसा पहले भी करता रहा है मगर इस बार उसने चाकू नहीं बल्कि इलेक्ट्रिक कटर चलाया है. एक झटके में कई सेलिब्रिटीज के करोड़ों बॉट फॉलोअर्स साफ हो गए. मेटा ने इसको रोजमर्रा का काम बताया है. कई यूजर्स ने सोशल मीडिया पर बड़े अकाउंट के स्क्रीन शॉट भी साझा किए हैं.

bot purge
bot purge

अमेरिकन सिंगर, सॉन्ग राइटर और ऐक्टर एरियाना ग्रांडे 377 मिलियन से 365 मिलियन पर आ गई हैं. Khloé Kardashian के एक करोड़ फॉलोअर्स कम हुए हैं. रिपोर्ट के मुताबिक सबसे ज्यादा नुकसान अमेरिकी मॉडल, बिजनेसवुमन काइली जेनर को हुआ है. उनके डेढ़ करोड़ से ज्यादा बॉट फॉलोअर्स उड़ गए हैं.

क्या होते हैं बॉट फॉलोअर्स?

फर्जी या नकली अकाउंट जिनका रियल लाइफ में कोई अस्तित्व नहीं होता. ऐसे अकाउंट को सॉफ्टवेयर की मदद से ऑपरेट किया जाता है. बॉट फॉलोअर्स का इस्तेमाल सेलिब्रिटीज से लेकर इंस्टा इन्फ्लुएंसर्स अपनी प्रोफ़ाइल का रौला बनाने के लिए करते हैं. कई सारी एजेंसियां पैसे लेकर बॉट फॉलोअर्स सप्लाई करने का बिजनेस भी करती हैं.

Advertisement

बॉट फॉलोअर्स की मदद से फेक इंगेजमेंट भी की जाती है. माने पोस्ट पर लाइक और कमेन्ट की बाढ़ ला देना. ये सब होता है ब्रांड डील्स के लिए. इंस्टा प्रोफ़ाइल के ऑनलाइन इंपेक्ट का एक मापदंड फॉलोअर्स की संख्या भी है. ऐसे में कथित बॉट पर्ज का असर इन्फ्लुएंसर्स और सेलिब्रिटीज पर दिखाई दे सकता है. फॉलोअर्स में अचानक गिरावट ब्रांड की छवि, स्पॉन्सरशिप डील और एंगेजमेंट रेट को संभावित रूप से प्रभावित कर सकती है. वैसे ये कहना मुश्किल है कि सेलिब्रिटी ने बॉट फॉलोअर्स खरीदे हैं क्योंकि कई बार PR एजेंसी भी प्रमोशन के लिए ऐसा करती हैं. आपकी जानकारी के लिए बताते चलें कि फेक इंगेजमेंट के चलते रैपर बादशाह को मुंबई पुलिस ने समन भी भेजा था. बादशाह पर म्यूजिक वीडियो Pagal Hai के लिए फेक व्यू और फॉलोअर्स खरीदने के आरोप लगे थे.

वैसे अभी तक इस मुद्दे पर किसी सेलिब्रिटीज का कोई रिएक्शन सामने नहीं आया है. वैसे अगर आपके अकाउंट में भी बॉट फॉलोअर्स हैं तो सेटिंग्स में जाकर खुद साफ कर दीजिए. मेटा ने ये ऑप्शन दिया हुआ है. यानी मेटा की मार से बचने का अब एक ही रास्ता है.

वीडियो: संजय दत्त स्टारर 'आखिरी सवाल' को सेंसर बोर्ड ने क्यों नहीं किया पास?

Advertisement