The Lallantop

'घर पर कब्जा कर लिया, प्रेग्नेंट बहन से की मारपीट...' देवरिया के फौजी ने वीडियो में लगाए आरोप

देवरिया के रहने वाले फौजी वीर बहादुर सिंह ने वायरल वीडियो में भू-माफिया पर जमीन कब्जाने और परिवार से मारपीट के आरोप लगाए हैं. पुलिस के मुताबिक, फौजी के पिता और चाचा के बीच पुश्तैनी मकान को लेकर चल रहा विवाद है.

Advertisement
post-main-image
फौजी ने वायरल वीडियो में कई गंभीर आरोप लगाए हैं (PHOTO- India Today)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • फौजी वीर बहादुर सिंह ने वायरल वीडियो में आरोप लगाए कि भू-माफिया ने उनकी जमीन कब्जा ली और परिवार के सदस्यों के साथ मारपीट की गई है, जिसके बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की।
  • उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले में फौजी के परिवार के सदस्यों के बीच पुश्तैनी जमीन को लेकर विवाद और पंचायत में हुए समझौते के बावजूद भुगतान न होने के कारण तनाव बढ़ा।
  • इस विवाद में 26 फरवरी 2026 को हुई मारपीट के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर चार्जशीट दाखिल की; मामला अदालत में विचाराधीन है और पुलिस सुलह कराने का प्रयास कर रही है।

इंटरनेट पर इंडियन आर्मी के एक फौजी का वीडियो वायरल है. ये उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले के रहने वाले फौजी वीर बहादुर सिंह का वीडियो है. वायरल वीडियो में फौजी ने कई गंभीर आरोप लगाए हैं. फौजी का आरोप है कि भू-माफिया ने उनकी जमीन कब्जा ली है. साथ ही उनके बुजुर्ग मां-बाप और गर्भवती बहन के साथ मारपीट भी की गई है.

Advertisement
क्या है पूरा मामला?

ये पूरा मामला उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले का है. पुलिस की ओर से CO सलेमपुर गौरव सिंह ने इस मामले में एक बयान जारी किया है. CO के मुताबिक ये मामला फौजी वीर बहादुर सिंह और उनके चाचा के बीच का है. पुश्तैनी घर को लेकर फौजी के पिता और चाचा के बीच काफी समय से विवाद है. वायरल वीडियो में फौजी वीर बहादुर भू-माफियाओं को गोली मारने या खुद जान देने की बात कर रहे हैं.

पुलिस जांच में क्या पता चला?

आजतक की रिपोर्ट के मुताबिक CO सलेमपुर गौरव सिंह ने इस पूरे मामले की जांच की है. पुलिस के मुताबिक फौजी के पिता का नाम राजा सिंह है. राजा सिंह के दो भाई रामनारायण सिंह और सुग्रीव सिंह है. देवरिया के चुरिया गांव में उनका पुश्तैनी मकान है.

Advertisement

इस मकान को लेकर 31 दिसंबर 2025 को पंचायत भी हुई थी. पंचायत में राजा सिंह और रामनारायण सिंह ने अपने हिस्से की जमीन सुग्रीव सिंह को बेचने का फैसला किया. समझौते के तहत एक रकम तय हुई. इस रकम की आधा अमाउंट फौजी वीर बहादुर के अकाउंट में भी भेजा गया.

(यह भी पढ़ें: फौजी बनकर लौटे बेटे ने जब मां को सलूट कर उसके पैर पकड़ लिए, वीडियो लोगों को रुला गया)

पुलिस के मुताबिक तय ये हुआ था कि घर खाली करने पर बाकी पैसे दे दिए जाएंगे. लेकिन अब फौजी के पिता राजा सिंह घर खाली नहीं कर रहे. वहीं सुग्रीव सिंह पुराना मकान गिरा कर नया बनावा रहे है. लेकिन राजा सिंह आगे के कमरे में ही रह रहे हैं. इनके बीच 26 फरवरी 2026 को विवाद हो गया. बात मारपीट तक पहुंच गई. इसको लेकर थाना-लार में मुकदमा दर्ज हुआ. चार्जशीट भी दाखिल हुई. पुलिस ने अपने लेवल पर मामला सुलझाने और सुलह कराने का प्रयास किया. लेकिन कोई पक्ष मानने को तैयार नही. इसलिए मामला कोर्ट में पहुंच गया है और विचाराधीन है.

Advertisement

वीडियो: मथुरा ने पुलिस ने फौजी को पीटा, वायरल वीडियो का सच क्या है?

Advertisement