अगर आप कॉलेज स्टूडेंट्स हैं तो निश्चित तौर पर आपको AI की जरूरत होती होगी. वैसे तो मार्केट में भतेरे एआई टूल्स उपलब्ध हैं, मगर मामला मुफ़्त और पेड वाला है. मुफ़्त वाले से बेसिक काम हो सकता है लेकिन जो कोई प्रोजेक्ट बनाना हो या तगड़ी रिसर्च करनी हो तो फिर पेड सब्सक्रिप्शन चाहिए. लेकिन गूगल के रहते आपको इसकी टेंशन नहीं लेनी, क्योंकि बाबा गूगल आपके लिए Google AI Plus सब्सक्रिप्शन लेकर आए हैं, वो भी फ्री-फ्री-फ्री. इस ऑफर में स्टूडेंट्स को पढ़ाई, रिसर्च और क्रिएटिव कामों के लिए कई AI-पावर्ड टूल्स का एक्सेस मिलेगा.
कॉलेज स्टूडेंट्स की बल्ले-बल्ले, Google का 4,800 रुपये का AI प्लान 1 साल तक फ्री
गूगल कॉलेज स्टूडेंट्स के लिए Google AI Plus सब्सक्रिप्शन लेकर आया है, वो भी फ्री-फ्री-फ्री. इस ऑफर में स्टूडेंट्स को पढ़ाई, रिसर्च और क्रिएटिव कामों के लिए कई AI-पावर्ड टूल्स का एक्सेस मिलेगा.

कॉलेज स्टूडेंट्स Google One Plans पेज पर जाकर और अपने गूगल अकाउंट से साइन-इन करके इस ऑफर को क्लेम कर सकते हैं. यहां आपको 'Get student offer' नजर आएगा, जिसमें आपको अपने जरूरी डिटेल्स जैसे कॉलेज का नाम, आपका नाम, भरकर स्टूडेंट वेरिफिकेशन प्रोसेस को पूरा करना होगा. इसके बाद आपको एक साल के लिए Google AI Plus का फ्री एक्सेस मिल जाएगा. भारत में एलिजिबल छात्रों के लिए इस ऑफर को रिडीम करने की आखिरी तारीख 31 दिसंबर 2026 बताई गई है.

Google AI Plus का प्लान हर महीने 399 रुपये रेंटल पर उपलब्ध है. माने साल के हुए 4788 जो आपके बचने वाले हैं. इस ऑफर के तहत छात्रों को Gemini Omni का एक्सेस मिलेगा. साथ ही नॉर्मल यूजर्स के मुकाबले Gemini इस्तेमाल करने की ज्यादा लिमिट और 400GB स्टोरेज भी दिया जाएगा. इतना ही नहीं, गूगल ने इसके अंदर एक अलग Student Hub भी जोड़ा है, जहां से छात्र फ्लैशकार्ड, प्रैक्टिस क्विज, स्टडी नोटबुक और दूसरे पढ़ाई से जुड़े AI टूल्स का इस्तेमाल कर सकेंगे.
गूगल ने JEE और NEET जैसी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले छात्रों के लिए भी प्रैक्टिस क्विज और दूसरे लर्निंग टूल्स जोड़े हैं. AI मुश्किल कॉन्सेप्ट को इंटरैक्टिव तरीके से समझाने में मदद कर सकता है. कुछ मामलों में छात्र किसी सवाल या सामग्री की फोटो लेकर भी स्टेप-बाय-स्टेप मदद ले सकेंगे.
Google Gemini Live को भी स्टूडेंट्स के हिसाब से उपयोगी बना रहा है. स्टूडेंट आवाज के जरिए AI से बतियाते हुए रिसर्च और पढ़ाई से जुड़े सवाल पूछ सकते हैं. डीप रिसर्च जैसी सुविधा का इस्तेमाल करके किसी विषय पर विस्तार से जानकारी जुटाई जा सकती है और बाद में उस पर बातचीत भी की जा सकती है.
ये भी पढ़ें: Google Pixel 11 सीरीज लॉन्च, कीमत से लेकर जाबड़ फीचर तक सब जानिए एक क्लिक में
बस एक बात का ध्यान रखना. फ्री पीरियड खत्म होने से पहले ऑटो-पेमेंट ऑप्शन कैंसल कर देना. जो ऐसा नहीं किया तो फिर एक साल पूरा होने के बाद आपके अकाउंट से 399 रुपये कट जाएंगे.
वीडियो: खर्चा पानी: चीन-रूस की नजदीकी से भारत परेशान?











