The Lallantop

सेमी पोर्न देखने के लिए इन OTT को पैसा दिया है तो हो गया घाटा, आज से ये सब बंद

government blocks 5 OTT apps: सरकार का कहना है कि ये प्लेटफॉर्म आपत्तिजनक और अश्लील सामग्री स्ट्रीम कर रहे थे, जो कानून और आईटी नियमों का उल्लंघन है. सरकार ने मंगलवार यानी 24 फरवरी को पांच ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर कार्रवाई करते हुए उन्हें ब्लॉक करने का आदेश दे दिया.

Advertisement
post-main-image
5 ओटीटी प्लेटफॉर्म ब्लॉक

OTT प्लेटफॉर्म पर अश्लील कंटेंट दिखाने वाले ऐप्स पर सरकार एक बार फिर सख्त हुई है. सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने सख्ती दिखाते हुए पांच ओटीटी प्लेटफॉर्म्स को ब्लॉक (government blocks 5 OTT apps) कर दिया है. सरकार का कहना है कि ये प्लेटफॉर्म आपत्तिजनक और अश्लील सामग्री स्ट्रीम कर रहे थे, जो कानून और आईटी नियमों का उल्लंघन है. सरकार ने मंगलवार यानी 24 फरवरी को पांच ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर कार्रवाई करते हुए उन्हें ब्लॉक करने का आदेश जारी कर दिया.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

ब्लॉक किए गए ओटीटी प्लेटफॉर्म्स में MoodXVIP, Koyal Playpro, Digi Movieplex, Feel और Jugnu शामिल हैं. सरकार ने देश मे इंटरनेट देने वाली कंपनियों (ISP) को निर्देश दिया है कि वो इन प्लेटफॉर्म्स को तुरंत बंद करें.

OTT प्लेटफॉर्म को ब्लॉक करने की कार्रवाई सूचना प्रौद्योगिकी नियम 2021 (IT Rules 2021) और अश्लीलता से जुड़े कानूनों के तहत की गई है. इन नियमों का उद्देश्य डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर सार्वजनिक शालीनता बनाए रखना, राष्ट्रीय हितों की सुरक्षा करना और ऑनलाइन कंटेंट में नैतिक मानकों को लागू करना है. ये कदम आईटी एक्ट 2000 की धारा 69A के तहत उठाया गया है. इस धारा के तहत सरकार को अधिकार है कि वो राष्ट्रीय सुरक्षा, सार्वजनिक व्यवस्था या अन्य कानूनी कारणों से ऑनलाइन ऐप या वेबसाइट्स को ब्लॉक कर सकती है.

Advertisement

सरकार का कहना है कि ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स दूसरे मीडिया सोर्स से अलग नहीं हैं. उनको भी उसी जिम्मेदारी से काम करना होगा, जो दूसरे मीडिया माध्यमों पर लागू होती है. आपकी जानकारी के लिए बताते चलें कि अश्लील कंटेंट दिखाने वाले ऐप्स को इसके पहले भी बैन किया गया है.

23 जुलाई 2025 को Ministry of Information and Broadcasting (MIB) ने 25 OTT प्लेटफॉर्म को ब्लॉक कर दिया था. इस लिस्ट में ULLU और ALTT जैसे लाखों में डाउनलोड वाले ऐप्स भी शामिल थे. इन एप्स पर सॉफ्ट पॉर्न (Soft Porn) और एडल्ट कॉन्टेंट (Adult Content) दिखाया जा रहा था. सरकार से जुड़े सूत्रों के मुताबिक, इन ओटीटी एप्स पर इरॉटिक वेब सीरीज के नाम पर एडल्ट कंटेट बिना किसी मॉडरेशन के उपलब्ध कराया जा रहा था. इस पर मिली शिकायतों के आधार पर सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने एक्शन लिया था.

वीडियो: 'डॉन 3 के लिए रणवीर पैसे देने को तैयार, फिर क्यों फरहान कोर्ट जा रहे?

Advertisement

Advertisement