The Lallantop

किसी भी नंबर की कॉल हिस्ट्री हाजिर! ये ऐप सचमुच ऐसा करता है क्या?

गूगल प्ले स्टोर पर आपको बस कॉल हिस्ट्री ऐप सर्च करना होगा. Call History Of Any Number, Call History Finder जैसे नाम से भी आपको कई ऐप मिल जाएंगे. इसके बाद आपको जिस नंबर का इतिहास निकालना है, उसको इंटर कीजिए. स्क्रीन पर आपके सामने कॉल, एसएमएस और व्हाट्सऐप चैट हिस्ट्री डाउनलोड करने का ऑप्शन मिलेगा.

Advertisement
post-main-image
कॉल हिस्ट्री वाला ऐप

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • एक नया ऐप लॉन्च किया गया है जो उपयोगकर्ताओं को किसी भी मोबाइल नंबर की कॉल हिस्ट्री, WhatsApp चैट और एसएमएस डिटेल्स डाउनलोड करने का सेवा प्रदान करता है।
  • ऐसे ऐप्स की लोकप्रियता इस वजह से बढ़ी है कि बिना किसी सरकारी अनुमति के कॉल हिस्ट्री निकालने की इच्छा रखने वाले लोग हैं, जबकि असली प्रक्रिया कोर्ट के आदेश से ही संभव है।
  • गूगल प्ले स्टोर पर ऐसे कई ऐप हैं जो प्रीमियम शुल्क लेकर सेवा प्रदान नहीं करते, जिससे उपयोगकर्ताओं को नुकसान होता है और सरकारी एजेंसियों के बिना कॉल हिस्ट्री निकालना असंभव है।

हम आपको ऐसे ऐप के बारे में बताने जा रहे हैं जिसकी मदद से आप किसी की भी कॉल हिस्ट्री निकाल सकते हैं. किसी की भी मतलब किसी की भी. कॉल हिस्ट्री के साथ आप WhatsApp चैट और एसएमएस डिटेल्स भी निकाल सकते हैं. जिस नंबर का भी ‘इतिहास-भूगोल’ आपको निकालना है, बस उसका मोबाइल  नंबर आपको इस ऐप में इंटर करना होगा. इसके बाद सब आपको स्क्रीन पर नजर आ जाएगा. इतना ही नहीं आप इस हिस्ट्री को अपने मोबाइल में डाउनलोड कर सकते हैं. पूरा डिटेल बताएंगे मगर एक निवेदन है. पूरे स्टेप पढ़े बिना ऐप का इस्तेमाल मत करना.

Advertisement
कॉल हिस्ट्री ऐप

गूगल प्ले स्टोर पर आपको बस कॉल हिस्ट्री ऐप सर्च करना होगा. Call History Of Any Number, Call History Finder जैसे नाम से भी आपको कई ऐप मिल जाएंगे. इसके बाद आपको जिस नंबर का इतिहास निकालना है, उसको इंटर कीजिए. स्क्रीन पर आपके सामने कॉल, एसएमएस और व्हाट्सऐप चैट हिस्ट्री डाउनलोड करने का ऑप्शन मिलेगा.

आप चाहें तो तीनों एक साथ या तीनों को अलग-अलग डाउनलोड कर सकते हैं. आगे बढ़ने पर आपको प्रीमियम में अपग्रेड करने का विकल्प दिखेगा. 6 महीने के 499 रुपये, 3 महीने के 399 और 1 महीने के लगेंगे 149 रुपये. आपको लगेगा कि 149 रुपये वाला प्लान लेकर देखते हैं. मत देखिए क्योंकि पेमेंट होते ही कुछ नहीं मिलेगा. ये बेवकूफ बनाने का नया तरीका है. स्कैम का नया इसटाइल है. दुखद ये है कि ऐसे ऐप्स के लाखों में डाउनलोड हैं मतलब कई लोग इनके झांसे में आ चुके होंगे.

Advertisement
Call History Of Any Number
Call History Of Any Number

बता दें कि आपके 149 रुपये जाएंगे और हाथ में कुछ नहीं आएगा. गूगल प्ले स्टोर पर ऐसे ऐप्स की भरमार है. गूगल कब इनको ऐप स्टोर से हटाएगा, वो अभी तक साफ नहीं मगर एक बात साफ है. बिना किसी सरकारी एजेंसी के दखल के किसी भी पर्सन की कॉल हिस्ट्री निकालना संभव नहीं है. सरकारी एजेंसी को भी इसके लिए कागज पत्री की प्रोसेस को पूरा करना होता है.

अगर आपको किसी की कॉल हिस्ट्री चाहिए तो आपको जाना होगा कोर्ट. वहां कोर्ट को बताना होगा कि क्यों चाहिए. अब जो आपके तर्कों से कोर्ट सहमत हुआ तो वो टेलिकॉम कंपनी को आदेश देगा. ऐसे किसी ऐप से कुछ नहीं मिलेगा सिवाय अफसोस के. वैसे जो आपने हमारी कही नहीं मानी और आप बिना पूरे स्टेप पढ़े प्रीमियम प्लान का पैसा दे दिए हैं तो अफसोस ही कीजिए. हमने तो पहले ही कहा था. पूरे स्टेप जान लेना.

बचकर रहिए.

Advertisement

वीडियो: 'ट्रॉफी छूने का एहसास अच्छा...', सूर्या ने इशारों-इशारों में मोहसिन नकवी पर क्या कह दिया?

Advertisement