अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने AI कंपनी Anthropic को बैन कर दिया. दरअसल अमेरिकी रक्षा विभाग Pentagon और Anthropic के बीच पिछले कई महीनों से विवाद चल रहा था. Anthropic के सीईओ डारियो अमोडेई नहीं चाहते कि AI का इस्तेमाल सामूहिक घरेलू निगरानी या पूरी तरह से स्वायत्त हथियारों के लिए किया जाए. ट्रंप ने इसे रक्षा विभाग के कामकाज में दखल की तरह देखा सभी फेडरल एजेंसियों को Anthropic के इस्तेमाल पर रोक लगाने का आदेश दे दिया. लेकिन लगता है जैसे इस बैन का फायदा Anthropic को खूब मिल रहा है.
ट्रंप से लड़ाई के बाद यूएस में छा गई ये AI ऐप, बैन के बाद बच्चा-बच्चा कर रहा पसंद, बनी नंबर वन
पेंटागन और Anthropic के बीच की खींचतान ने इस AI कंपनी के ऐप Claude को रातों-रात ऐप स्टोर पर नंबर 1 बना दिया. रविवार दोपहर तक यह ऐप अमेरिका के ऐपल ऐप स्टोर पर ऐप्स सेक्शन में पहले नंबर पर पहुंच गया है.


पेंटागन और Anthropic के बीच की खींचतान ने इस AI कंपनी के ऐप Claude को रातों-रात ऐप स्टोर पर नंबर 1 बना दिया. रविवार दोपहर तक यह ऐप अमेरिका के ऐपल ऐप स्टोर पर ऐप्स सेक्शन में पहले नंबर पर पहुंच गया है.
जनता डारियो के साथइस साल जनवरी के अंत तक Claude टॉप 100 ऐप्स की लिस्ट से भी बाहर था. फरवरी में वैसे यह टॉप 20 में आ गया था लेकिन पेंटागन विवाद की वजह से इसकी लोकप्रियता एकाएक बढ़ गई है. माने जिस ऐप पर देश के राष्ट्रपति ने बैन लगाया हो, उस पर आम अमेरिकी जनता भरपल्ले प्यार लुटा रही है. बुधवार को यह ऐप छठे नंबर पर था, जो गुरुवार को चौथे और शनिवार तक दूसरे नंबर पर पहुंच गया था.
गौर करने वाली बात यह भी है कि ट्रंप के बैन के आदेश के बावजूद अमेरिकी सेना ने ईरान पर सैन्य कार्रवाई के लिए Anthropic के Claude AI का ही इस्तेमाल किया है. पेंटागन का कहना है कि Claude AI को सिस्टम से बाहर करने के लिए उसे कम से कम 6 महीने लगेंगे. दरअसल, इस विवाद का मूल कारण अमेरिका का रक्षा विभाग (Pentagon) द्वारा Anthropic की नई तकनीकी का इस्तेमाल. पेंटागन चाहता है कि Claude का इस्तेमाल वह बिना किसी रोक-टोक के कर सके.
आसान भाषा मे कहें तो पेंटागन Claude का सैन्य इस्तेमाल करने के लिए पूरा एक्सेस चाहता है, जिसका मतलब है कि वह पूरा कंट्रोल कर सकता है और अपने हिसाब से किसी देश और व्यक्ति की निजी जानकारी में सेंध लगा सकता है. Anthropic ने इसके लिए मना कर दिया. इसका नतीजा यह भी हुआ कि Pentagon ने Anthropic को सप्लाई-चेन रिस्क करार दिया है.
एन्थ्रोपिक से विवाद के बाद पेंटागन ने OpenAI से डील कर ली है.
वीडियो: आसान भाषा में: Iran का आखिरी ऑप्शन क्या है, जिससे पूरी दुनिया पर असर पड़ेगा?


















