The Lallantop

आपके स्मार्टफोन को कब मिलेगा लेटेस्ट Android 12 अपडेट, जान लीजिए

नए Android अपडेट के साथ क्या नए फीचर हैं ये भी जानिए.

Advertisement
post-main-image
एंड्रॉयड स्मार्टफोन में कब आएगा नया अपडेट, जान लीजिए. (सांकेतिक फोटो)
Google ने अपने ताज़ातरीन स्मार्टफ़ोन अपडेट एंड्रॉयड 12 से पिछले महीने पर्दा उठा लिया था. परंपरा के मुताबिक, एंड्रॉयड 12 को बाज़ार में उतारे गए Google Pixel 6 और Pixel 6 Pro हैंडसेट के साथ लाया गया. साथ ही कंपनी ने यह भी ऐलान किया था कि Pixel 3 के बाद लॉन्च हुए सभी पिक्सल हैंडसेट के लिए यह अपडेट OTA के ज़रिए उपलब्ध करा दिया गया है. यदि आप इसमें से कोई सा भी फ़ोन उपयोग करते हैं तो आपने नए नवेले ऑपरेटिंग सिस्टम का अनुभव लेना शुरू कर दिया होगा और यदि नहीं किया है तो सेटिंग्स में जाकर सिस्टम अपडेट चेक कीजिए. यहां से आप नया अपडेट डाउनलोड कर सकते हैं.
नए Android अपडेट के साथ क्या नए फीचर आए हैं उसके बारे में हम पहले ही बता चुके हैं फिर भी थोड़ा रिवीजन करते चलते हैं. सबसे पहले नया यूजर इंटेरफेस जो तकरीबन सात साल के बाद आया है और जिसका नाम है Material You. एक नई कलर स्कीम भी आ गई है मतलब नए रंगों का समायोजन. गेम के शौकीन के लिए नोटिफिकेशन की टन टन से छुटकारे का भी जुगाड़ हो गया है. प्राइवेसी पर भी काम हुआ है जिससे अब आपके फोन में कोई घुसने की कोशिश करेगा तो तुरंत बतियां जलना चालू हो जाएंगी. एक डैशबोर्ड भी मिलेगा सेटिंग्स में, जहां आप एक नजर में सारी एक्टिविटी देख सकते हैं. फोन की स्टोरेज बचाने का भी प्रबंध है और स्क्रीन शॉट को तुरंत एडिट करने का विकल्प भी. बाकी फोन में कब आएगा? Google के फोन की बात तो हो गई लेकिन एंड्रॉयड स्मार्टफोन बनाने वाली बाक़ी कंपनियों के फ़ोन में कब ये अपडेट आने वाला है? इसके बारे में जानेंगे, लेकिन पहले ये जान लेते हैं कि गूगल ने तो अपडेट दे दिया, लेकिन आपके फोन में ये अपडेट तुरंत क्यूं नहीं आता और आता भी है अलग-अलग वक्त. दरअसल एंड्रॉयड अपडेट को सभी कंपनी अपने हिसाब से थोड़ा बदल देती है फिर चाहे फोन की क्षमता के हिसाब से या फिर अपने यूजर इंटरफेस के लिए. आसान भाषा में कहें तो जैसे मेकअप होता है न, हर स्थति के हिसाब से कभी लाइट और कभी डार्क और शादी में जाना है तो एकदम झन्नाट वाला, लेकिन चेहरा तो वही होता है, बिल्कुल वैसे ही. अपडेट की आत्मा तो वही होती है, लेकिन ऊपरी बदलाव को पूरा करने में लगता है समय और उसके बाद अपडेट आपके फोन तक आ पाता है. अभी स्टेबल अपडेट आए महिना भर हो गया है और बहुत सी कंपनियो ने तो अपने फ्लैगशिप फोन पर बीटा वर्जन टेस्ट करना भी चालू कर दिया है, फिर चाहे Samsung हो, OnePlus हो या iQOO. OnePlus सबसे पहले बात स्टॉक एंड्रॉयड के सबसे नज़दीक अनुभव देने और नियमित तौर पर अपडेट जारी करने वाली कंपनी OnePlus की. अनुमान लगाया जा रहा है कि OnePlus के पुराने OnePlus 7 से लेकर नए नवेले OnePlus Nord 2 को एंड्रॉयड 12 का अपडेट मिलना तय है. कंपनी ने अपनी फ्लैगशिप OnePlus 9 सीरीज के लिए बीटा प्रोग्राम चालू कर दिया है जिससे ये अंदाजा लगाया जा सकता है कि साल के अंत तक या फिर नए साल में अपडेट मिल जाएगा.
Lt Oneplus 8t Oneplus 8T.

फोन की लिस्ट- वनप्लस 7 सीरीज़, वनप्लस 7टी सीरीज़, वनप्लस 8 सीरीज़, वनप्लस 8टी, वनप्लस 9 सीरीज़, वनप्लस 9आर, वनप्लस नॉर्ड, वनप्लस नॉर्ड सीई, वनप्लस नॉर्ड 2 Samsung दक्षिण कोरियाई दिग्गज सैमसंग ने भी अपने प्रीमियम स्मार्टफोन पर एंड्रॉयड 12 बीटा वर्जन और ONE UI  4.0 को टेस्ट करना चालू कर दिया है, फिर बात Samsung Galaxy Z Flip 3, Samsung Note 20, Samsung Galaxy S 20. आमतौर पर कंपनी अपना नया फ्लैगशिप डिवाइस जनवरी में लॉन्च करती है और उसमें नया ऑपरेटिंग सिस्टम होता है तो इस आधार पर समझ जा सकता है कि इस साल के अंत में या नए साल पर अपडेट मिलना चालू हो जाएंगे. कंपनी के अन्य डिवाइस की तरह पहले फ्लैगशिप हैंडसेट को अपडेट मिलेगा. फिर बारी आएगी कुछ गैलक्सी सीरीज के फ़ोन और टैबलेट की.
Lt Samsung S21 (फ़ोटो: गैलक्सी S21, क्रेडिट: Ice Universe)

फोन की लिस्ट- सैमसंग गैलेक्सी एस सीरीज़, गैलेक्सी नोट सीरीज़, गैलेक्सी फोल्डेबल डिवाइस, गैलेक्सी ए सीरीज़, गैलेक्सी टैब एस सीरीज Xiaomi भारतीय बाज़ार में मार्केट हिस्सेदारी के लिहाज से पहले पायदान पर काबिज कंपनी शाओमी ने Mi 11, Mi 11 Ultra, Mi 11i और Mi 11 Pro के साथ बीटा टेस्ट करना चालू किया है और यदि सब ठीक रहा तो शाओमी के इन फ्लैगशिप फ़ोन को नए MIUI के साथ एंड्रॉयड 12 पर इस साल के अंत तक  अपडेट होंगे.
Xiaomi Mi 10t Xiaomi Mi 10T सीरीज़ में मी 10T और मी 10T प्रो डिवाइस हैं.

फोन की लिस्ट- शाओमी मी 11 सीरीज़, शाओमी मी 10 सीरीज़, रेडमी 10 सीरीज़, रेडमी नोट 10 सीरीज़, रेडमी नोट 9 सीरीज़, रेडमी के30 सीरीज, पोको एफ3, पोको एक्स3 सीरीज़, पोको एम3/ पोको एम3 प्रो, पोको एम2/ पोको एम2 प्रो Realme सभी मोबाइल कंपनियों में सबसे पहले Realme ने ही एंड्रॉयड 12 पर आधारित अपडेट की घोषणा की थी. अक्टूबर में कंपनी नें नई Realme UI 3.0 के बारे में बताया और साथ में ये भी कि Realme GT 5G, Realme GT Master Edition और Realme GT Explorer Edition नए ऑपरेटिंग सिस्टम पर अपडेट किए जाएगे. इसका मतलब यह नहीं की बाक़ी Realme फ़ोन को नया अपडेट नहीं मिलेगा बस अगले साल तक इंतजार करना पड़ सकता है.
Realme 8 5g 1 Realme 8 5G
OPPO जैसा कि हम जानते हैं, अभी OnePlus और OPPO अब कलरओएस पर ही चलेंगे. एंड्रॉयड 12 वो पहला बड़ा अपडेट होगा जहां हम यह बदलाव देख पाएंगे. OPPO ने बताया है कि जल्द ही Oppo Find X3 Pro 5G, Oppo Find X2 series, Oppo F19 Pro+, Oppo A74 5G और Oppo A73 5G और Oppo Reno 6 Reno 5 के लिए बीटा वर्जन उपलब्ध करा दिया जाएगा. कलरओएस को लेकर दावे किए गए हैं कि यूज़र एक्सपीरियंस बहुत हद तक स्टॉक एंड्रॉयड वाला ही होगा.
Lt Oppo A33 Oppo A33 में पंच-होल डिस्प्ले है.

फोन की लिस्ट- ओप्पो ए सीरीज़, ओप्पो के7, ओप्पो के9 प्रो, ओप्पो रेनो3 5जी एडिशन, ओप्पो रेनो 3 प्रो 5जी, ओप्पो रेनो 4 एसई, ओप्पो रेनो4 प्रो, ओप्पो रेनो ऐस, ओप्पो के9 5जी, ओप्पो रेनो5, ओप्पो फाइंड एक्स2, ओप्पो फाइंड एक्स3 सीरीज़ iQOO कंपनी के तक़रीबन सभी फ़ोन में नया अपडेट आएगा और कुछ फ़ोन जैसे iQOO 7, iQOO 7 Legend, iQOO Z3, iQOO Z5,  iQOO 3 को दिसंबर से बीटा अपडेट भी मिलना चालू हो जाएगा और उसके साथ फ़नटच OS को भी नया रंगरूप दिया जाने वाला है.  बाक़ी फ़ोन भी उसके बाद अपडेट होंगे.
फोन की लिस्ट- iQOO Z3, iQOO 7, iQOO Neo 5, iQOO 3 5G, iQOO 5 5G, iQOO Z1, iQOO Z1, iQOO Z1x, iQOO U3 और iQOO U1x Vivo अपने कैमरा फ़ोन के लिए पहचाने जाने वाली कंपनी Vivo के बहुत सारे फ़ोन एंड्रॉयड 12 पर अपग्रेड होंगे ये तो तय है. कंपनी के मुताबिक, नवंबर से ही फ्लैगशिप और मिडरेंज फोन को अपडेट मिलना शुरू हो जाएगा.
Vivo V20 Se, जो स्टाइल और सेल्फी कैमरे के मामले में दूसरे को कड़ी टक्कर दे रहा है. (इम्पैक्ट फीचर) Vivo V20 Se

फोन की लिस्टः वीवो एक्स60 सीरीज़, वीवो एक्स50 सीरीज़, वीवो एस9, वीवो एस7, वीवो वाई30जी, वीवो वाई31, वीवो वाई11, वीवो वी20 2021, वीवो वी20आई, वीवो वाई51ए, वीवो वाई70, वीवो  वी19, वीवो वी20, वीवो वी20 प्रो और वीवो वी20 एसई
आपके पास किसी भी कंपनी का फ्लैगशिप या प्रीमियम फोन है तो आपको ज्यादा चिंता करने की जरूरत नहीं है, क्योंकि सबसे पहले आपको ही अपडेट मिलेगा. मिडरेंज फोन पर भी अपडेट अगले साल की पहली तिमाही तक आ जाना चाहिए. मोटरोला और नोकिया (एचएमडी ग्लोबल) जैसे ब्रांड भी अपडेट के मामले में पीछे नहीं रहते. और सबसे अहम बात ये है कि ऊपर दी गई सूची शुरुआती जानकारी पर आधारित है आने वाले दिनों में फोन की लिस्ट अपडेट होगी.

Advertisement
Advertisement