The Lallantop

टाइगर श्राफ भी घायल, हाथ पर पट्टी बंधी, गोली चलाने वालों की पहली तस्वीर सामने आई

टाइगर श्राफ पर हमले के कई वीडियो सामने आए, जिनमें अलग-अलग दावे किए जा रहे हैं. कहा जा रहा है कि बाइक पर 3 बदमाश आए थे. टाइगर श्राफ पर हमला करने वाले कथित आरोपियों की पहली तस्वीर भी सामने आई है.

Advertisement
post-main-image
टाइगर श्राफ पर हमला करने के आरोपी CCTV में दिखे. (Courtesy: ANI/ITG)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • 18 सितंबर की शाम मुंबई के जुहू में टाइगर श्रॉफ की कार पर बाइक सवार तीन बदमाशों ने फायरिंग की, जिसमें टाइगर को गोली नहीं लगी लेकिन उनके ड्राइवर को गंभीर चोट आई।
  • हमले के पीछे लॉरेंस बिश्नोई ग्रुप का नाम बताया गया है, जिसे अनिल पंडित और हरमन संधू ने सोशल मीडिया पर ज़िम्मेदारी ली है और पुलिस आरोपी की पहचान के लिए जांच कर रही है।
  • डिप्टी मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने आरोपियों को कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी है और मुंबई की सुरक्षा को प्राथमिकता बताया है, जबकि पुलिस ने बाइक सीज कर एक संदिग्ध को हिरासत में लिया है।

ये बात सही नहीं है कि फायरिंग की घटना में एक्टर टाइगर श्रॉफ को कोई चोट नहीं आई. 18 अक्टूबर की देर रात महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने टाइगर श्राफ से मुलाकात की. इस दौरान टाइगर के एक हाथ पर पट्टी बंधी थी. सीने और कंधे पर चोट के निशान थे. उनका दाहिना हाथ गनपाउडर से झुलस गया. मामले में पुलिस ने एक संदिग्ध को हिरासत में लिया है. इस बीच, कथित हमलावरों की पहली फोटो भी सामने आई. एक फोटो में दो बदमाश दिखाई दे रहे हैं. आरोप है कि इन्हीं दोनों ने गोलियां चलाईं.

Advertisement

टाइगर श्रॉफ पर गोली चलने की घटना रविवार, 18 सितंबर की शाम की है. उन पर मुंबई के जुहू में पुष्पक पार्क के पास गोली चली. पांच राउंड फायरिंग हुई, लेकिन टाइगर को गोली नहीं लगी. गोलीबारी में उनके ड्राइवर फिरदौस को गंभीर चोटें आई हैं. मुंबई के नानावटी अस्पताल में फिरदौस का इलाज चल रहा है. खबरें हैं कि ड्राइवर को चोट लगने के बाद टाइगर ने खुद गाड़ी चलाई. एक ऑटो ड्राइवर भी इस हमले में घायल हो गया.

टाइगर पर हमला करने वाले CCTV में दिखे

18 सितंबर की शाम जुहू में पुष्पक पार्क के पास टाइगर श्राफ अपनी BMW कार से जा रहे थे. तभी बाइक पर आए बदमाशों ने ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं. घटना का एक वीडियो भी सामने आया, जिसमें गोलियों की आवाज सुनाई दे रही है.

Advertisement

घटना के बाद कई और वीडियो भी सामने आए, जिनमें अलग-अलग दावे हैं. कहा जा रहा है कि बाइक पर 3 बदमाश आए थे. टाइगर श्राफ पर हमला करने वाले कथित आरोपियों की तस्वीर भी सामने आ गई.

Tiger Shroff Attackers
CCTV में दिखे टाइगर श्राफ पर हमला करने वाले कथित आरोपी. (Courtesy: ITG)
चश्मदीदों ने क्या बताया?

इंडिया टुडे से जुड़े मोहम्मद एजाज खान से बात करते हुए एक आईविटनेस शाहरुख शेख ने बताया कि फायरिंग से करीब आधे घंटे पहले संदिग्ध लोग एक वड़ा पाव की दुकान के पास दिखाई दिए थे. दो लोगों ने गोली चलाई, जबकि तीसरा भागने में मदद करने के लिए बाइक के पास था. आरोपी पुरानी पल्सर बाइक पर सवार थे.

एक और आईविटनेस सलमा शेख का कहना है कि फायरिंग के समय टाइगर श्राफ ड्राइवर के पास आगे वाली सीट पर बैठे थे. दावा किया कि ड्राइवर के घायल होने के बाद पीछे की सीट पर बैठाया गया और टाइगर खुद कार चलाकर अस्पताल ले गए.

Advertisement
हमले की जिम्मेदारी किसने ली?

घटना के बाद अनिल पंडित और हरमन संधू नाम से सोशल मीडिया पर एक पोस्ट सामने आया. इसमें अनिल पंडित और हरमन संधू ने लॉरेंस बिश्नोई ग्रुप की तरफ से हमले की जिम्मेदारी लेने का दावा किया. ये लोग फिलहाल विदेश में रह रहे हैं. जांच एजेंसियां हमलावरों की पहचान और घटना के पीछे की वजह का पता लगा रही हैं.

डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे ने क्या कहा?

घटना के बाद डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे का बयान सामने आया. उन्होंने कहा कि आरोपियों को उनकी ही भाषा में जवाब देंगे. अभी हमारी प्राथमिकता मुंबई को सुरक्षित रखना है. उन्होंने कहा,

"हमारी प्राथमिकता मुंबई की आम जनता की सुरक्षा है. सेलिब्रिटीज को धमकाने का काम जो हो रहा है, उनकी सुरक्षा को भी हमारी सरकार प्रायोरिटी देगी. पुलिस भी प्रायोरिटी देगी. ये जो खुलेआम धमकाने की बात है. मुंबई में किसी की भी दादागिरी, कोई भी गैंग हो, किसी की भी दादागिरी सहन नहीं की जाएगी."

यह भी पढ़ें: टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग की जिम्मेदारी लेने वाला अनिल पंडित कौन है?

हमले में इस्तेमाल बाइक सीज

पुलिस फिलहाल मामले की जांच कर रही है. एक आदमी को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है. घटना में इस्तेमाल बाइक भी पुलिस ने सीज कर दी है. आरोपी इसे मौके पर ही छोड़कर भाग गए थे. शुरुआती जांच में पता चला कि ये बाइक मुंबई में रजिस्टर्ड है. पुलिस ने 12 टीमें बनाकर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है. एकनाथ शिंदे ने भरोसा दिलाया है कि घटना में जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई की जाएगी.

वीडियो: पंजाबी सिंगर एमी विर्क के कॉन्सर्ट में फायरिंग, किस पर हुआ हमला?

Advertisement