The Lallantop
Logo

ICC रैंकिंग में टीम इंडिया कहां पहुंच गई?

म इंडिया तीनों फॉर्मेट में नंबर-1 टीम बन गई है. लिमिटेड ओवर क्रिकेट के दोनों फॉर्मेट में भारत पहले से ही नंबर-1 टीम थी.

Advertisement

भारतीय क्रिकेट टीम ने ICC रैंकिंग में कमाल कर दिया है. बुधवार, 15 फरवरी को ICC द्वारा जारी की गई ताजा रैंकिंग में इंडियन टीम टेस्ट फॉर्मेट में भी नंबर-1 बन गई है. भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलिया को पछाड़कर ये मुकाम हासिल किया है. इसके साथ ही टीम इंडिया तीनों फॉर्मेट में नंबर-1 टीम बन गई है. लिमिटेड ओवर क्रिकेट के दोनों फॉर्मेट में भारत पहले से ही नंबर-1 टीम थी. हाल ही में मेन इन ब्लू न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन मैच की वनडे सीरीज़ में क्लीन स्वीप कर वनडे की नंबर-1 टीम बने थे. अब बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के पहले मैच में धुआंधार जीत दर्ज करने के साथ ही भारतीय टीम ने इतिहास रच दिया. भारत के टेस्ट में 115 पाॅइंट्स हो गए हैं. वहीं, ऑस्ट्रेलिया 111 पाॅइंट्स के साथ दूसरे नंबर पर है. क्रिकेट इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है, जब भारतीय टीम एक ही वक्त पर तीनों फॉर्मेट में नंबर-1 के पायदान पर हो गई है. वनडे में भारत के 114 रेटिंग पॉइंट और T20I में 267 रेटिंग पॉइंट है. देखिए वीडियो.
 

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

Advertisement
Advertisement