The Lallantop
Logo

विराट कोहली 166 रन की पारी देख दुनियाभर के क्रिकेट दिग्गज़ों ने क्या कहा?

इस फॉर्मेट में किंग 58 से ज्यादा की औसत से रन बनाते हैं और लगभग हर 6 मैच में उनके बल्ले से एक शतक निकलता है.

Advertisement

तिरुवनंतपुरम में खेले गए तीन मैच की वनडे सीरीज़ के आखिरी मुकाबले में टीम इंडिया ने इतिहास रच दिया है. भारत ने श्रीलंका को 317 रन से हराकर वनडे इतिहास की सबसे बड़ी जीत दर्ज कर ली है. और इस जीत के हीरो रहे विराट कोहली. क्रिकेट इतिहास के महानतम बल्लेबाज़ों में से एक. खासकर जब फॉर्मेट वनडे क्रिकेट हो तब तो कोहली का बल्ला आग उगलता है. इस फॉर्मेट में किंग 58 से ज्यादा की औसत से रन बनाते हैं और लगभग हर 6 मैच में उनके बल्ले से एक शतक निकलता है. वो भी तब जब लगभग 3 साल तक विराट का बल्ला खामोश रहा. और उनके लिए शतकों का सूखा पड़ा हुआ था. देखिए वीडियो.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

Advertisement
Advertisement