The Lallantop

सूर्यकुमार यादव T20 की कप्तानी से हटाए गए, शायद टीम में जगह भी न मिले

सूर्यकुमार यादव से T20 टीम की कप्तानी छीन ली गई है. आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली टी20 सीरीज से पहले सिलेक्शन कमेटी ने सूर्यकुमार यादव को टी20 के कप्तान के पद से हटाने का फैसला ले लिया है.

Advertisement
post-main-image
सूर्या के भविष्य पर बड़ा सवाल खड़ा हो गया है. (तस्वीर- पीटीआई)

तीन महीने पहले भारत को टी20 वर्ल्ड कप जिताने वाले सूर्यकुमार यादव से कप्तानी छीन ली गई है. इसी महीने भारत को आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ खेलना है. इससे पहले सिलेक्शन कमेटी ने सूर्यकुमार यादव को टी20 के कप्तान के पद से हटाने का फैसला ले लिया है. नए कप्तान को लेकर BCCI ने टीम मैनेजमेंट और चयन समिति से बातचीत शुरू कर दी है.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक BCCI के एक शीर्ष अधिकारी ने बताया,

"चयन समिति, टीम मैनेजमेंट और बोर्ड ने कोच गौतम गंभीर से राय-मशविरा करने के बाद फैसला किया है भारत को अब एक नए कप्तान के साथ आगे जाना चाहिए. सूर्या की कप्तानी में टीम ने टी20 वर्ल्ड कप जीता, लेकिन उनकी मौजूदा फॉर्म और टीम के भविष्य को देखते हुए उन्हें (सिलेक्शन कमेटी) लगता है कि अब आगे चलने का समय आ गया है."

Advertisement

अधिकारी ने ये भी संकेत दिया कि शायद सूर्या को अब टीम में बतौर खिलाड़ी भी जगह नहीं मिलेगी और उन्हें इस बारे में बता दिया जाएगा.

ये भी पढ़ें: T20 टीम से सूर्यकुमार यादव का पत्ता कटेगा, वैभव की होगी एंट्री

सूर्या की कप्तानी जाने की आशंका पहले से जताई जा रही थी. उनकी फॉर्म लगातार सवालों के घेरे में है. IPL 2026 में उन्होंने 13 मैचों में सिर्फ 270 रन बनाए. इस वजह से सिलेक्टर्स अब टीम के लिए लॉन्ग टर्म कप्तान ढूंढ रहे हैं. इसीलिए टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर से इस बारे में सलाह ली गई. लेकिन गंभीर इस फैसले को सिर्फ टाल सकते थे, रोक पाना उनके लिए भी मुश्किल था.

Advertisement

इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक सिलेक्टर्स अगले दो T20 वर्ल्ड कप के लिए एक स्थायी कप्तान चाहते हैं. नए कप्तान को लेकर बोर्ड या सिलेक्शन कमेटी की तरफ से किसी नाम को लेकर संकेत नहीं दिया गया है. हालांकि T20 टीम की कप्तानी की रेस में श्रेयस अय्यर का नाम सबसे आगे है. वाइस कैप्टन के तौर पर ईशान किशन या तिलक वर्मा को चुना जा सकता है.

वीडियो: सूर्यकुमार यादव किन गलतियों की वजह से भारतीय टीम की कप्तानी से हाथ धो सकते हैं?

Advertisement