25 साल तक क्रिकेट के मैदान पर खेलने के बाद वसीम जाफर ने 7 मार्च, 2020 को क्रिकेट से संन्यास ले लिया. वसीम फर्स्ट क्लास क्रिकेट के सफलतम बल्लेबाज़ रहे हैं. उनके संन्यास के ऐलान के कुछ दिन बाद ही COVID-19 की वजह से दुनिया ठहर सी गई. ऐसे में वसीम सोशल मीडिया के जरिए ही अपना टाइमपास कर रहे हैं. सोशल मीडिया के जरिए वसीम फैंस से लगातार जुड़े हुए हैं. उनसे सवाल-जवाब का सेशन कर रहे हैं. इस लॉकडाउन में कौन सी वेब सीरीज़ देखनी चाहिए, ये भी पूछ रहे हैं. साथ ही वो अपने खाली समय में खुद की नज़र में बेस्ट वनडे टीम, बेस्ट आईपीएल टीम, बेस्ट मुंबई टीम और बेस्ट टी20 इंटरनेशनल टीमें बता रहे हैं.
क्रिकेटर वसीम जाफर की T20 XI टीम में कौन-कौन से खिलाड़ी शामिल हैं?
रिटायरमेंट के बाद बहुत ही दिलचस्प टीम चुनी है इन्होंने.
Advertisement
Advertisement
Advertisement

.webp?width=80)












