भारत और श्रीलंका के बीच तीन मैच की वनडे सीरीज़ का आखिरी मुकाबला खेला जा रहा है. तिरुवनंतपुरम में खेले जा रहे इस मुकाबले में भारत ने श्रीलंका के सामने पहाड़ जैसा लक्ष्य रखा है. जिसकी बड़ी वजह है विराट कोहली द्वारा खेली गई नाबाद शतकीय पारी. कोहली ने महज 110 गेंद पर नाबाद 166 रन ठोक डाले. टॉस जीतकर भारत ने पहले बैटिंग करते हुए 50 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 390 रन बनाए. कोहली के अलावा शुभमन गिल ने भी शतकीय पारी खेली. पहले वनडे की तरह कोहली एक बार फिर रंग में दिखे और श्रीलंकन गेंदबाज़ों की जमकर कुटाई कर दी. इस सीरीज़ में कोहली की ये दूसरी और वनडे करियर की 46वी सेंचुरी है. देखिए वीडियो.
विराट कोहली ने Ind vs SL 3rd ODI में शतक जड़ 2022 को पीछे छोड़ दिया!
पहले वनडे की तरह कोहली एक बार फिर रंग में दिखे और श्रीलंकन गेंदबाज़ों की जमकर कुटाई कर दी.
Advertisement
Add Lallantop as a Trusted Source

Advertisement
Advertisement

.webp?width=80)















