The Lallantop

बेन स्टोक्स ने कराई इंग्लैंड की वापसी, न्यूजीलैंड ने 121 रन के भीतर गंवाए 10 विकेट

इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स (Ben Stokes) ने न्यूजीलैंड के खिलाफ नॉटिंघम टेस्ट में इंग्लैंड की वापसी कराई. उन्होंने शानदार गेंदबाजी करते हुए 4 विकेट लिए. पहले दिन 4 विकेट पर 361 रन बनाने वाली कीवी टीम दूसरे दिन 438 रनों पर ऑल आउट हो गई.

Advertisement
post-main-image
बेन स्टोक्स ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 4 विकेट लिए. (फोटो- PTI)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • नॉटिंघम टेस्ट के पहले दिन न्यूजीलैंड के सलामी बल्लेबाज टॉम लैथम और डेवोन कॉन्वे ने शतक बनाते हुए कीवी टीम को 4 विकेट पर 361 रन तक पहुंचाया, जिसमें कप्तान लैथम ने 151 रन बनाए।
  • इंग्लैंड के गेंदबाजों की खराब गेंदबाजी के कारण दोनों सलामी बल्लेबाजों ने लंबा साझेदारी की, लेकिन बेन स्टोक्स ने मैच में लौटाव लाने के लिए प्रभावी गेंदबाजी करते हुए न्यूजीलैंड के 4 विकेट लिए।
  • दूसरे दिन न्यूजीलैंड अपनी पहली पारी में कुल 438 रन बनाकर आउट हो गया, जिसके बाद इंग्लैंड ने बेन डकेट और जैकब बेथल की पारियों से अच्छी शुरुआत करते हुए 2 विकेट पर 232 रन बना लिए।

इंग्लैंड के खिलाफ नॉटिंघम टेस्ट के पहले दिन न्यूजीलैंड के बैटर्स ने धुआंधार बैटिंग की. कीवी टीम के दोनों सलामी बैटर्स ने शतक जड़े. कप्तान टॉम लैथम ने 151 और डेवोन कॉन्वे ने 157 रन बनाए. पहले दिन न्यूजीलैंड का स्कोर 4 विकेट पर 361 रन था. तब, ऐसी उम्मीद थी कि न्यूजीलैंड इस मैच में पहाड़ जैसा स्कोर बनाएगा. लेकिन, कीवी टीम अपनी पहली इनिंग्स में 438 रन बना सकी. न्यूजीलैंड को बैकफुट पर धकेलने में कप्तान बेन स्टोक्स का हाथ रहा. उन्होंने शानदार बॉलिंग करते हुए इंग्लैंड की वापसी कराई. न्यूजीलैंड ने महज 121 रन के भीतर 10 विकेट गंवा दिए. 

Advertisement
स्टोक्स ने लिए 4 विकेट

नॉटिंघम टेस्ट के पहले दिन न्यूजीलैंड के बैटर्स ने इंग्लैंड के बॉलर्स की जमकर धुलाई की. इंग्लिश गेंदबाज ओपनर बैटर टॉम लैथम और डेवोन कॉन्वे की काट नहीं ढूंढ पाए. दोनों सलामी बल्लेबाजों ने पहले विकेट के लिए 317 रन जोड़े. इंग्लैंड के बॉलर्स महंगे साबित हो रहे थे. ऐसे में बेन स्टोक्स ने 73वें ओवर में टॉम लैथम को 151 रन के निजी स्कोर पर आउट कर दिया.

इसके बाद, 95वें ओवर में बेन स्टोक्स ने फिर बड़ी मछली फंसाई. इस दौरान उन्होंने न्यूजीलैंड के भरोसेमंद बैटर डैरेल मिचेल को पवेलियन की राह दिखाई. मिचेल 11 रन बना पाए. वह पांचवें बैटर के तौर पर आउट हुए. न्यूजीलैंड का पांचवां विकेट 392 रनों पर गिरा. दो विकेट लेने के बाद बेन स्टोक्स रुके नहीं. इसके बाद उन्होंने मिचेल सैंटनर और विल ओ रूर्के को भी आउट किया.

Advertisement

ये भी पढ़ें: वैभव का क्यों नहीं हुआ T20I डेब्यू? कप्तान श्रेयस ने बताई वजह

इस तरह बेन स्टोक्स ने न्यूजीलैंड की पहली इनिंग्स में 21 ओवर में 70 रन देकर 4 विकेट लिए. यह बेन स्टोक्स ही थे, जिनकी बदौलत इंग्लैंड नॉटिंघम टेस्ट में वापसी करने में सफल रहा. अगर, बेन स्टोक्स ने दमदार गेंदबाजी न की होती, तो न्यूजीलैंड बड़ा स्कोर बना सकता था.

इंग्लैंड का कमबैक

न्यूजीलैंड ने टेस्ट मैच के पहले दिन 4 विकेट पर 361 रन बनाए थे. लेकिन, दूसरे दिन कीवी टीम लंच के बाद पहली पारी में 438 रन बनाकर ऑल आउट हो गई. लैथम और कॉन्वे के बाद कोई भी बैटर 40 रन भी नहीं बना पाया.

Advertisement

इंग्लैंड ने न्यूजीलैंड के 438 रनों के जवाब में जोरदार शुरुआत की. इंग्लिश टीम के ओपनर बेन डकेट ने आतिशी बैटिंग करते हुए 99 गेंदों पर 113 रनों की पारी खेली. उन्होंने अपनी इनिंग्स में 19 चौके लगाए. दूसरे ओपनर इमिलियो गे खाता नहीं खोल पाए. 

लेकिन, उनकी कसर जैकब बेथल ने पूरी कर दी. बैथल ने शानदार हाफ सेंचुरी लगाई. दूसरे दिन का खेल समाप्त होने पर इंग्लैंड ने 2 विकेट पर 232 रन बना लिए थे. जैकब बेथल 74 और जो रूट 21 रनों पर नॉट आउट पवेलियन लौटे. 

वीडियो: श्रीसंत ने हरभजन सिंह को ओपन चैलेंज कर दिया

Advertisement