विराट कोहली पर धीमी ओवर रेट के लिए 12 लाख रुपए का जुर्माना हुआ है
पहली जीत तो मिली मगर भाई की जेब भी कट गई.
Advertisement
आखिरकार विराट कोहली की टीम इस आईपीएल सीजन में अपना पहला मैच जीत ही गई. 7 मैचों में पहला मैच जीती. खुद कप्तान कोहली और एबी डिविलियर्स का बल्ला चला और टीम को जीत हासिल हुई. किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ मोहाली में बेंगलोर ने 174 के टारगेट को पार कर ये जीत हासिल की. विराट कोहली के लिए अच्छी खबर तो आई मगर साथ ही बुरी खबर भी साथ ही नत्थी थी. और वो ये कि विराट कोहली को 12 लाख रुपए का जुर्माना भी हुआ है. वो इसलिए क्योंकि इस मैच में कोहली की टीम का ओवर रेट स्लो था. ये कोहली की टीम का पहला जुर्म था इसलिए सिर्फ 12 लाख रुपए का जुर्माना किया गया है.
Advertisement
Advertisement

.webp?width=80)










