मध्य प्रदेश पुलिस और उनका सड़क सुरक्षा सप्ताह, दोनों अचानक चर्चा में आ गए. वजह? जुर्माना वसूलने की एक अनोखी तकनीक. आमतौर पर ट्रैफिक नियम का पालन न करने पर क्या होता है? ज़ाहिर-सी बात है, चालान. कई बार पुलिस वाले समझा-बुझाकर चलता भी कर देते हैं. गुलाब का फूल देना भी एक ‘तकनीक’ रही है समझाने की. लेकिन भोपाल पुलिस ने जो किया, वो बिल्कुल अनोखा तरीका है- निबंध लिखवाना. यही ‘जुर्माना’ वसूला भोपाल पुलिस ने.
भोपाल पुलिस सड़क सुरक्षा सप्ताह में हेलमेट और सीट बेल्ट न लगाने पर भी इनाम दे रही है!
पुलिस के इस कदम की लोग वाहवाही कर रहे हैं.
Advertisement
Add Lallantop as a Trusted Source

Advertisement
Advertisement

.webp?width=80)





















