The Lallantop
Logo

कर्नाटक के तुमकुरु में कार खरीदने गए किसान को देख सेल्समैन ने कथित रूप से अपमानित किया

फिर नाराज किसान ने जो किया उसे देखकर सब दंग रह गए.

Advertisement

‘डॉन्ट जज अ बुक बाय इट्स कवर'(Don’t judge a book by its cover), ये अंग्रेजी की कहावत कर्नाटक के एक किसान पर सटीक बैठती है. कर्नाटक (Karnataka) के तुमकुरु जिले से एक अजीब मामला सामने आया है. बीते हफ्ते यहां एक किसान बोलेरो पिकअप गाड़ी खरीदने के लिए एक शोरूम में गया. लेकिन किसान के चेहरे-मोहरे को देखकर सेल्समैन ने कथित रूप से उसे अपमानित किया. सेल्समैन ने किसान से यह तक कह दिया कि उसकी गाड़ी खरीदने की औकात नहीं है, इसलिए शोरूम में न घुसे. जिसके बाद नाराज किसान ने सेल्समैन को चुनौती दी और एक घंटे के अंदर 10 लाख रुपए कैश लेकर आ गया. देखें वीडियो.

Advertisement

Advertisement
Advertisement