लल्लनटॉप बुलेटिन: अलग राज्य की मांग के आंदोलन की भेंट चढ़ गया ये पत्रकार
जानिए दिन की सबसे खास ख़बरें लल्लनटॉप स्टाइल में.
Advertisement
त्रिपुरा के मंडई इलाके में IPFT और CPM की आदिवासी विंग त्रिपुरा राजेर उपजाति गण मुक्ति परिषद (TRUGP) के कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हो गई. पुलिस ने लाठीचार्ज किया तो हिंसा और भड़क गई. इस बीच प्रदर्शन को कवर करने आए एक स्थानीय टीवी पत्रकार शांतनु भौमिक की हत्या कर दी गई. निर्मम हत्या. कवरेज के दौरान उन पर किसी ने पीछे से हमला किया और उनका अपहरण कर लिया. बाद में शांतनु की लाश एक लोकल स्टेडियम के पीछे मिली. उनके शरीर पर चाकू से हमले के कई निशान थे.
Add Lallantop as a Trusted Source

Advertisement
Advertisement

.webp?width=80)





















