The Lallantop
Logo

राहुल की फॉर्म पर भिड़े क्रिकेटर्स से हरभजन सिंह की अपील!

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जारी बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में भी उनका बल्ला खामोश रहा है.

Advertisement

टीम इंडिया के ओपनर केएल राहुल बेहद खराब फॉर्म से गुजर रहे हैं. जिस वजह से उनकी लगातार आलोचना हो रही है. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जारी बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में भी उनका बल्ला खामोश रहा है. जिसके बाद उनसे टीम की उपकप्तानी ले ली गई है. इस मुश्किल दौर में राहुल को दिग्गज स्पिनर हरभजन सिंह का साथ मिला है. राहुल को लेकर कई पूर्व क्रिकेटर्स अपनी राय रख रहे हैं. जिनमें से कुछ भारतीय ओपनर के खिलाफ़, तो कुछ उनके साथ दिखाई दे रहे हैं. खासकर वेंकटेश प्रसाद तो पिछले कई दिनों से राहुल पर निशाना साध रहे हैं. ऐसे में दिग्गज भारतीय स्पिनर ने ट्वीट कर लोगों से अपील की है कि वो केएल राहुल को अकेला छोड़ दें. देखिए वीडियो.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

Advertisement
Advertisement