The Lallantop
Logo

T20 वर्ल्ड कप: क्या भारतीय टीम अब भी सेमीफाइनल में पहुंच सकती है?

एक जीत के बाद बदल गया पूरा समीकरण!

Advertisement

ICC T20 विश्वकप में एक जीत के बाद ही भारतीय क्रिकेट टीम का पूरा का पूरा समीकरण बदल गया है. इस जीत के बाद भारतीय क्रिकेट टीम के फै़न्स को लगने लगा है कि हम अब भी विश्वकप के सेमीफाइनल में पहुंच सकते हैं. अबू धाबी में खेले गए मुकाबले में अफ़ग़ानिस्तान की टीम ने टॉस जीतकर पहले बॉलिंग चुनी. लेकिन उनका ये फैसला रोहित शर्मा और केएल राहुल ने गलत साबित कर दिया. दोनों ने पहले विकेट के लिए 140 रन जोड़े और भारत को मैच में आगे कर दिया. इन दोनों के बाद ऋषभ पंत ने 27 और हार्दिक पंड्या ने 35 रन की पारी खेल भारत को 210 रनों तक पहुंचाया. देखिए वीडियो.

Advertisement

Advertisement
Advertisement