The Lallantop
Logo

साउथ अफ्रीका दौरे पर वेंकटेश और रुतुराज को मिल सकता है मौका

गायकवाड़ और वेंकटेश अय्यर विजय हजारे ट्रॉफी में धमाल मचा रहे हैं.

Advertisement

टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज शिखर धवन का साउथ अफ्रीका दौरे से पत्ता कट सकता है. शिखर धवन खराब फॉर्म से गुजर रहे हैं. और माना जा रहा है कि शिखर धवन की जगह रुतुराज गायकवाड़ को बैकअप ओपनर के तौर पर शामिल किया जा सकता है. इसके अलावा वेंकटेश अय्यर का भी साउथ अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज टीम में चुना जाना तय है. गौरतलब है कि शिखर धवन (Shikhar Dhawan) इन दिनों विजय हजारे ट्रॉफी में दिल्ली की तरफ से खेल रहे हैं. चार पारियों में शिखर धवन का स्कोर 0, 12, 14 और 18 रहा है. ऐसे में रोहित के क़रीबी दोस्त धवन की जगह रुतुराज को मौका दिया जा सकता है. देखें वीडियो.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

Advertisement
Advertisement