रोहित शर्मा, केएल राहुल और विराट कोहली. इंडिया के टॉप-थ्री, जिनके नाम हजारों रन हैं. इनके कुल मैच जोड़ दें तो ये संख्या भी हजारों में पहुंच जाएगी. ये तीनों फॉर्मेट्स में इंडियन टीम शीट पर आने पहले शुरुआती नामों में से एक हैं. इसके साथ इनमें एक और चीज कॉमन है. ये तीनों ही किसी ना किसी मोड़ पर टीम इंडिया की कप्तानी कर चुके हैं. रोहित मौजूदा कप्तान हैं. राहुल को भविष्य का कप्तान बताया जा रहा तो विराट पूर्व कप्तान हैं.
विराट कोहली, रोहित शर्मा और के एल राहुल यही तीन टीम इंडिया को T20 विश्व कप हरवाएंगे!
T20 वर्ल्ड कप की उम्मीदों पर भारी पड़ेगा ये 'अपराध'.
Advertisement
Add Lallantop as a Trusted Source

Advertisement
ये तीनों अवेलेबल रहें तो लिमिटेड ओवर्स में पहले तीन स्लॉट इन्हीं के नाम होते हैं. राहुल और रोहित की जोड़ी ओपनिंग करती है तो विराट वनडे और T20I में वनडाउन खेलते हैं. ये तीनों ही क्रिकेट के बड़े नामों में शामिल हैं. और इनके बारे में किसी को बताने की जरूरत नहीं है. इनके रिकॉर्ड्स खुद ही बोलते हैं. लेकिन इन्हीं रिकॉर्ड्स में एक चीज है, जो वर्ल्ड कप के साल में डराती है. देखिए वीडियो.
Advertisement

.webp?width=80)



















