The Lallantop

कर्नाटक का ये धाकड़ ऑलराउंडर CSK में शामिल, इंजर्ड रामकृष्ण घोष का है रिप्लेसमेंट

चेन्नई सुपरकिंग्स ने कर्नाटक के 24 साल के ऑलराउंडर Macneil Noronha को टीम में शामिल किया है. 24 साल के नोरोन्हा 2024-25 कर्नल सीके नायडू ट्रॉफी के टॉप स्कोरर रहे थे. इसके लिए उन्हें हाल ही में नमन पुरस्कार समारोह में एमए चिदंबरम ट्रॉफी से सम्मानित किया गया था.

Advertisement
post-main-image
मैकनील नोरोन्हा ने 2024-25 कर्नल सीके नायडू ट्रॉफी में सबसे ज्यादा रन बनाए थे. (फोटो-Instagram)

IPL 2026 में चेन्नई सुपरकिंग्स की टीम रिदम में आ गई है. टीम ने पिछले 8 में से 6 मैच जीते हैं. इसी के साथ प्लेऑफ की रेस में भी टीम टॉप 4 में जगह बनाने के दावेदारों में भी शामिल हो गई है. हालांकि, टीम के लिए इस सीजन इंजरी एक बड़ी समस्या रही है. टीम के कई प्लेयर्स चोटिल हो गए. हाल ही में मुंबई इंडियंस के ख‍िलाफ अपना डेब्यू करने के बाद टीम के ऑलराउंडर रामकृष्ण घोष (Ramakrishna Ghosh) चोटिल हो गए. वो अब पूरे सीजन के लिए बाहर हो चुके हैं. ऐसे में टीम ने इस सीजन के बचे हुए मैचों के लिए उनका रिप्लेसमेंट ढूंढ लिया है.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

कर्नाटक के ऑलराउंडर मैकनील नोरोन्हा (Macneil Noronha) को बतौर रिप्लेसमेंट शामिल किया गया है.  घरेलू क्रिकेट में नोरोन्हा का प्रदर्शन लगातार शानदार रहा है. उन्हें CSK ने 30 लाख रुपये के बेस प्राइस में जोड़ा है. 24 साल के नोरोन्हा 2024-25 कर्नल सीके नायडू ट्रॉफी के टॉप स्कोरर रहे थे. इसके लिए उन्हें हाल ही में नमन पुरस्कार समारोह में एमए चिदंबरम ट्रॉफी से सम्मानित किया गया था.  

घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन के चलते उन्हें कर्नाटक की सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी टीम में भी जगह मिली, जहां उन्होंने तीन मैच खेले. दिसंबर 2025 में त्रिपुरा के खिलाफ अपने सबसे हालिया मैच में नोरोन्हा ने 21 गेंदों में 34 रन की तेज पारी खेली और एक विकेट भी लिया.

Advertisement

ये भी पढ़ें : बाबर आजम फिर बनेंगे पाकिस्तान के कप्तान, बांग्लादेश से हार के बाद फिर ड्रामा शुरू!

रामकृष्ण घोष को क्या हुआ?

दरअसल, रामकृष्ण घोष ने 3 मई को मुंबई इंडियंस के खिलाफ डेब्यू किया था. इसी मैच के दौरान उनके दाहिने पैर में चोट लग गई थी. इसके कारण सीजन के बचे हुए मैचों से वो बाहर हो गए. हालांकि, उस मुकाबले में घोष ने चेन्नई की 8 विकेट की जीत में अहम भूमिका निभाई थी. दबाव भरे मुकाबले में बॉलिंग करने आए इस युवा गेंदबाज ने अपने 3 ओवरों में 24 रन देकर 1 विकेट लिया. इसमें सूर्यकुमार यादव का विकेट शामिल था. टीम इंडिया के कप्तान उस मुकाबले में 12 गेंदों में 21 रन बनाकर खतरनाक दिख रहे थे.

CSK की प्लेऑफ की उम्मीदें बरकरार

CSK के लिए सीजन की शुरुआत काफी निराशाजनक रही थी. टीम ने शुरुआती तीनों मुकाबले हारे थे. हालांकि, इसके बावजूद टीम ने आखिरी 8 मैचों में से 6 में जीत हासिल की और खुद को टूर्नामेंट में मजबूती से वापस ला खड़ा किया. टीम का अगला मुकाबला 15 मई को लखनऊ सुपरजायंट्स के खिलाफ है. वहीं, इसके बाद टीम को सनराइजर्स हैदराबाद और गुजरात टाइटन्स के खिलाफ लीग चरण का अंतिम मुकाबला खेलना है.

Advertisement

प्लेऑफ में जगह बनाने के लिए चेन्नई को अपने बचे हुए तीनों लीग मैच जीतने होंगे. यानी नोरोन्हा अब एक ऐसी टीम में शामिल हो रहे हैं, जो सीजन को बचाने के लिए संघर्ष कर रही है. चेन्नई को उम्मीद है कि यह ऑलराउंडर टूर्नामेंट के अंतिम चरण में मौका मिलने पर अच्छा प्रदर्शन कर सकता है.

वीडियो: शुभमन गिल की पलटन ने SRH की धज्जियां उदा दीं, क्या अब जीतेंगे IPL?

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स
Advertisement