कार एक्सिडेंट के बाद लगभग दो साल बाद ऋषभ पंत ने बांग्लादेश के खिलाफ़ हुए चेन्नई टेस्ट से इंडियन टेस्ट साइड में वापसी की. पंत ने पहली पारी में 39 और दूसरी पारी में 109 रन ठोंक दिए. भारत ने ये टेस्ट मैच 280 रन से अपने नाम किया. इसी के साथ पंत ने 731 पॉइंट्स के साथ ICC टेस्ट रैंकिंग में नंबर छह पर एंट्री कर ली है. इससे पहले नंबर छह पर मौजूद यशस्वी जायसवाल अब नंबर पांच पर पहुंच गए हैं. इन्होंने चेन्नई टेस्ट की पहली पारी में 56 रन बनाए थे. यशस्वी के 751 पॉइंट्स हैं.
ऋषभ पंत, यशस्वी जायसवाल ICC टेस्ट रैंकिंग में इतने आगे आ गए!
पंत ने 731 पॉइंट्स के साथ ICC टेस्ट रैंकिंग में नंबर छह पर एंट्री कर ली है.
Advertisement
Add Lallantop as a Trusted Source

Advertisement
Advertisement

.webp?width=80)





















