The Lallantop
Logo

कौन हैं ये यूपी के वीसी साहब जो छात्रों को मर्डर करने का ज्ञान दे रहे?

पूर्वांचल से यूं ही नहीं इतने गैंगस्टर निकलते.

Advertisement
उत्तर प्रदेश का पूर्वांचल क्षेत्र. एक से एक कुख्यात अपराधी निकले हैं यहां से. इन्हीं में से एक नाम था श्रीप्रकाश शुक्ला का. खतरनाक आदमी. सीधा मुख्यमंत्री की ही सुपारी ले लेने की खबरें आई थीं. यही जौनपुर एक बार फिर चर्चा में है. किसी गैंगस्टर या गैंग वार के लिए नहीं. बल्कि एक मास्टर साहब की वजह से. उनके मुख से निकले खतरनाक वचनों के लिए. और मास्टर साहब भी कोई हल्के-फुल्के नहीं हैं. जौनपुर में पड़ने वाले पूर्वांचल विश्वविद्यालय के कुलपति राजाराम यादव हैं. वो 29 दिसंबर को गाजीपुर में थे. वहां पर वीसी साहब क्या बोले, खुद ही सुन लीजिए.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
Advertisement
Advertisement