पृथ्वी शॉ का बैन हुआ खत्म, फिर से मैदान पर करेंगे वापसी
सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के लिए मुंबई ने उन्हें अपनी टीम में चुन लिया है.
Advertisement
टेस्ट में आज भी ओपनिंग भारत की बड़ी समस्या बनी हुई है. पिछली 14 पारियों में भारतीय ओपनर सिर्फ एक बार 100 के आंकड़े को पार कर पाए हैं. साल 2018 में एक युवा खिलाड़ी ने डेब्यू किया, नाम है पृथ्वी शॉ. लेकिन साल की शुरुआत में वो भी डोपिंग के आरोपों में फंसकर बाहर हो गए. अब जो खबर आई है वो तसल्ली देने वाली है. पृथ्वी शॉ पर लगे बैन का आज आखिरी दिन है. और भी अच्छी बात ये है कि उन्हें मुंबई ने टीम में चुन लिया है.
Add Lallantop as a Trusted Source

Advertisement
Advertisement

.webp?width=80)


















