The Lallantop
Logo

जो 1990 के दशक में पाकिस्तान ने किया क्या वही अब अपने कप्तानों के साथ भारत कर रहा है?

जिम्बाब्वे के खिलाफ 18 अगस्त से शुरू हो रही तीन मैच की वनडे सीरीज़ के लिए 15 सदस्यों वाली टीम की घोषणा की है.

Advertisement

भारत और वेस्टइंडीज़ के बीच पांच मैच की T20I सीरीज़ खेली जा रही है. और इसी दौरान भारत की अगली सीरीज़ के लिए टीम का ऐलान भी कर दिया गया है. BCCI ने शनिवार, 30 जुलाई को जिम्बाब्वे के खिलाफ 18 अगस्त से शुरू हो रही तीन मैच की वनडे सीरीज़ के लिए 15 सदस्यों वाली टीम की घोषणा की है. इस टीम से एक बार फिर भारत के कई सीनियर खिलाड़ियों को आराम दिया गया है. रोहित शर्मा, ऋषभ पंत और हार्दिक पंड्या जैसे सीनियर खिलाड़ी वेस्टइंडीज़ के खिलाफ़ T20I सीरीज़ के बाद ज़िम्बाब्वे के खिलाफ़ खेलते नहीं दिखेंगे. वहीं इनके अलावा टीम इंडिया के सीनियर मेंबर विराट कोहली और जसप्रीत बुमराह को भी आराम दिया गया है. विराट और बुमराह मौजूदा T20I सीरीज का हिस्सा भी नहीं हैं. देखिए वीडियो.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

Advertisement
Advertisement