अमेरिका के वर्जीनिया में एक भारतीय महिला की गोली मारकर हत्या कर दी गई. मृतक का नाम मेघना पटेल हैं. उनकी उम्र 45 साल थी. घटना के वक्त मेघना एक दुकान में थीं. तभी एक व्यक्ति आया, थोड़ा इधर-उधर देखा और उन पर गोलियां चला दीं. ये घटना सीसीटीवी कैमरा में कैद हो गई है. स्थानीय पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है. आरोपी को पकड़ने के लिए टीम का गठन किया है.
अमेरिका में भारतीय महिला की हत्या, हमलावर ने दुकान के काउंटर पर लटककर गोलियां मारीं
Gujarat woman shot dead in US: इंडिया टुडे के पत्रकार ब्रजेश दोषी की रिपोर्ट के मुताबिक मेघना पटेल गुजरात के मेहसाणा जिले के विजयपुर तालुका स्थित जंत्राल गांव की रहने वाली थीं. वो पिछले 10 सालों से अमेरिका के वर्जीनिया शहर में रह रही थीं और अपने पति के साथ एक दुकान में काम करती थीं.


इंडिया टुडे के पत्रकार ब्रजेश दोषी की रिपोर्ट के मुताबिक मेघना पटेल गुजरात के मेहसाणा जिले के विजयपुर तालुका स्थित जंत्राल गांव की रहने वाली थीं. वो पिछले 10 सालों से अमेरिका के वर्जीनिया शहर में रह रही थीं और अपने पति के साथ एक दुकान में काम करती थीं.
सीसीटीवी में कैद हुई घटनास्टोर में लगे सीसीटीवी में नजर आ रहा है कि मेघना काउंटर पर खड़ी हैं. आसपास कोई व्यक्ति नहीं है. तभी एक नकाबपोश शॉप में आता है. उसने एनिमल प्रिंट वाली ट्रैक पैंट और एक ग्रे जैकेट पहनी हुई है. वे काउंटर की तरफ बढ़ता है. मेघना से बात करता है. फिर इधर-उधर सामान देखने लगता है. और कुछ ही सेकेंड में आरोपी जेब में बंदूक निकालकर महिला पर गोली चला देता है.
गोली लगने से महिला नीचे गिर जाती है. मगर आरोपी यहीं शांत नहीं होता. वो काउंटर पर आधा लटक कर महिला पर एक-दो बार गोली और चलाता है. काउंटर से उतरते समय वो कुछ सामान गिरा देता है. और बाहर भाग जाता है. ये सबकुछ एक मिनट में हुआ.
महिला के मौत की सूचना पर स्थानीय पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और एरिया को सील कर दिया. आरोपी अभी फरार है. उसकी गिरफ्तारी के लिए विशेष टीमें तैनात की गई हैं.
8 साल से दुकान में काम कर रही थींमेघना पटेल पिछले 10 सालों से अपने परिवार के साथ वर्जीनिया सिटी में रह रही थीं. वो लगभग 8 सालों से इस स्टोर में काम कर रही थीं. उनके परिवार में पति उपेंद्रभाई पटेल, बेटी नक्षीबेन और बेटा स्मित हैं. मृतक के पिता करसनभाई पटेल और माता कपिलाबेन वर्तमान में जंत्राल गांव में रहते हैं.
वीडियो: ट्रंप अरब देशों से अब्राहम अकॉर्ड साइन करने को क्यों कह रहे?



















