कर्नाटक में डीके शिवकुमार और सिद्दारमैया के ‘झगड़े’ का निपटारा हो गया है? खबर है कि दिल्ली में कांग्रेस की हाईकमान मीटिंग में सिद्दारमैया को कहा गया है कि वह मुख्यमंत्री की कुर्सी छोड़ दें और राज्यसभा के रास्ते दिल्ली आ जाएं. उन्हें राष्ट्रीय स्तर पर बड़ी भूमिका देने की तैयारी है.
कांग्रेस ने सिद्दारमैया को मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने को कहा: रिपोर्ट
पार्टी की ओर से सिद्दारमैया से ये भी कहा गया है कि उनकी बाकी सभी समस्याओं का भी ध्यान रखा जाएगा. ये समस्याएं क्या हैं, इस बारे में स्थिति साफ नहीं है.


पार्टी की ओर से सिद्दारमैया से ये भी कहा गया है कि उनकी बाकी सभी समस्याओं का भी ध्यान रखा जाएगा. ये समस्याएं क्या हैं, इस बारे में स्थिति साफ नहीं है.
सिद्दारमैया इस्तीफा देंगे?इंडिया टुडे से जुड़ीं मौसमी सिंह ने अपनी रिपोर्ट में ये जानकारी दी है. हालांकि, कांग्रेस के किसी नेता की ओर से अभी तक ऐसा कुछ नहीं कहा गया है. बल्कि दिल्ली की हाईप्रोफाइल मीटिंग में जब ऐसी किसी संभावना की अटकलें लगाई जा रही थीं तो वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं ने इसे खारिज ही किया था.
पार्टी के वरिष्ठ नेता केसी वेणुगोपाल ने कांग्रेस के बड़े नेताओं की दिल्ली में मीटिंग की जानकारी देते हुए कहा था कि इस मीटिंग में सिद्दारमैया, डीके शिवकुमार मौजूद थे, लेकिन दो घंटे तक चली इस मीटिंग में राज्यसभा चुनाव और एमएलसी की सीटों पर ही बात हुई. कर्नाटक में मुख्यमंत्री बदलने को लेकर कोई बात नहीं हुई. उन्होंने साफ किया कि इसे लेकर जो भी अटकलें लगाई जा रही हैं, वो सच नहीं हैं.
कांग्रेस नेताओं से मुलाकातहालांकि मीडिया रिपोर्ट्स में दावा है कि 26 मई को दिल्ली में हुई कांग्रेस नेताओं की मीटिंग सिद्दारमैया और डीके शिवकुमार का विवाद सुलझाने के लिए ही थी और माना जा रहा है कि कांग्रेस दो साल से चल रहे इस ‘कलह’ का अब अंत चाहती है.
एनडीटीवी ने सूत्रों के हवाले से बताया कि मंगलवार दोपहर को सिद्दारमैया और डीके शिवकुमार ने कांग्रेस के राष्ट्रीय नेताओं मल्लिकार्जुन खरगे, प्रियंका गांधी, राहुल गांधी और केसी वेणुगोपाल के साथ मुलाकात की. ये मीटिंग अलग-अलग और एक साथ भी कई घंटों तक चलीं.
इसमें ऐसा रास्ता निकालने की कोशिश की गई, जिससे 80 साल के बुजुर्ग नेता सिद्दारमैया को सम्मान से विदाई दी जा सके. साथ ही उनके विरोधी डीके शिवकुमार को कर्नाटक की कमान सौंपी जा सके ताकि 2028 में पार्टी उनके ही नेतृत्व में विधानसभा चुनाव में उतरे.
वीडियो: तमिलनाडु पॉलिटिक्स में नया ट्विस्ट, AIADMK के तीन विधायकों ने TVK जॉइन कर लिया



















