मुरली श्रीशंकर. कॉमनवेल्थ गेम्स में सिल्वर मेडल जीत इतिहास रचने वाले भारतीय लॉन्ग जंपर. 10 अगस्त, बुधवार की रात मुरली फिर एक्शन में थे. मुरली ने मोनाको डायमंड लीग में भाग लिया. हालांकि यहां उनका प्रदर्शन बहुत खराब रहा. वह, 7.94 मीटर की जंप के साथ छठे नंबर पर रहे. श्रीशंकर ने अपनी यह जंप पांचवें प्रयास में लगाई. उन्होंने छह दिन पहले ही बर्मिंघम कॉमनवेल्थ गेम्स में 8.08 मीटर की छलांग के साथ सिल्वर मेडल जीता था. यहां मुरली अपनी पहली तीन जंप में आठ मीटर नहीं छू पाए थे. जबकि उनका चौथा प्रयास फाउल रहा. वह छठे नंबर पर थे फिर उन्होंने 8.08 मीटर की छलांग के साथ सिल्वर जीता. गोल्ड जीतने वाले एथलीट ने भी इतनी ही छलांग लगाई थी. लेकिन उनकी सेकंड जंप मुरली से बेहतर थी. जिसके चलते उसे गोल्ड मिला. इस मेडल के साथ ही श्रीशंकर कॉमनवेल्थ गेम्स में मेडल जीतने वाले भारत के चौथे लॉन्ग-जंपर बने थे.जबकि उनका सीजन और पर्सनल बेस्ट 8.36 मीटर का है. बीते महीने हुई वर्ल्ड चैंपियनशिप में मुरली सातवें नंबर पर रहे थे. देखिए वीडियो.
मुरली श्रीशंकर को CWG2022 में तो सिल्वर मिला था, पर डायमंड लीग में क्या हुआ?
श्रीशंकर कॉमनवेल्थ गेम्स में मेडल जीतने वाले भारत के चौथे लॉन्ग-जंपर बने थे.
Advertisement
Add Lallantop as a Trusted Source

Advertisement
Advertisement

.webp?width=80)



















