The Lallantop
Logo

FIFA फुटबॉल अवॉर्ड्स से मेसी और उनके फ़ैन्स का दिल खुश हो गया

मेसी ने फ्रांस के स्टार फुटबॉलर किलियन एमबाप्पे और करीम बेंजेमा को पछाड़कर ये अवॉर्ड अपने नाम किया.

Advertisement

लियोनल मेसी साल 2022 के लिए फीफा बेस्ट मेंस प्लेयर चुने गए हैं. मेसी ने फ्रांस के स्टार फुटबॉलर किलियन एमबाप्पे और करीम बेंजेमा को पछाड़कर ये अवॉर्ड अपने नाम किया. मेसी को 52, एमबाप्पे को 44 और बेंजेमा को 34 पॉइंट्स मिले. वहीं स्पेन की अलेक्सिया पुतेयास को विमेंस फुटबॉलर ऑफ द ईयर चुना गया है. मेसी ने इस अवॉर्ड पर दूसरी बार कब्जा जमाया है. इससे पहले उन्होंने साल 2019 में भी इस अवॉर्ड को अपने नाम किया था. इसके साथ ही मेसी ने दिग्गज फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो और पोलैंड के रॉबर्ट लेवांडॉस्की के रिकॉर्ड की बराबरी भी कर ली है. इन दोनों प्लेयर ने भी दो-दो बार ये अवॉर्ड जीता था. रोनाल्डो ने 2016 और 2017 में लगातार दो साल इस पुरस्कार को अपने नाम किया था. वहीं लेवांडॉस्की साल 2020 और 2021 में बेस्ट प्लेयर चुने गए थे. देखिए वीडियो.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

Advertisement
Advertisement