The Lallantop
Logo

मयंक यादव स्पेल डाल बने प्लेयर ऑफ़ द मैच, अपने डेब्यू पर क्या-क्या बता गए?

मयंक को गौतम गंभीर लखनऊ लाए थे. लेकिन IPL2023 से पहले उन्हें चोट गई. टीम में उनकी जगह अर्पित गुलेरिया को मिली. चोट से वापसी के बाद मयंक ने इस बरस आखिरकार IPL डेब्यू कर लिया

Advertisement

IPL2024 का मैच नंबर 11. लखनऊ सुपरजाएंट्स. पंजाब के सामने. लखनऊ की पहले बैटिंग. रन बने 199. जवाब में पंजाब की अच्छी शुरुआत. पहले नौ ओवर्स में बिना विकेट खोए 88 रन बन गए. यानी बची हुई 66 गेंदों में 112 रन की जरूरत. 10वां ओवर. गेंद मिली डेब्यू कर रहे मयंक यादव को. 21 साल की उम्र, पैदाइश दिल्ली. मयंक के हाथ में गेंद, सामने 20 गेंद पर 37 रन बना चुके जॉनी बेयरस्टो. पहली गेंद, पांचवें स्टंप पर लेंथ गेंद. बेयरस्टो ने कट करने की कोशिश की. लेकिन 147kmph की ये गेंद उनके बल्ला घुमाते-घुमाते कीपर तक पहुंच चुकी थी. देखें वीडियो.

Advertisement

Advertisement
Advertisement