लल्लनटॉप बुलेटिनः गुजरात चुनाव में वो गंद मचने लगी है, जिसका किसी को अंदाजा नहीं था
गुजरात में पटेल नेता निखिल सवानी और नरेंद्र पटेल ने भाजपा छोड़ दी है.
Advertisement
गुजरात में चुनावी तारीखों का ऐलान भले ही नहीं हुआ है, लेकिन गर्मी बढ़ी हुई है. एक महीने में चार बार खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुजरात का दौरा कर चुके हैं. राहुल गांधी भी मंदिरों में माथा टेक रहे हैं, ट्वीट कर रहे हैं. इन सबके बीच पाटीदार आंदोलन के अगुवा रहे और अनामत आंदोलन समिति के नेता हार्दिक पटेल, नरेंद्र पटेल और निखिल सवानी जैसे लोगों के साथ ही अल्पेश ठाकोर जैसे नेता भी हैं, जो भाजपा और कांग्रेस दोनों के समीकरण बदलने में लगे हुए हैं.
Advertisement
Advertisement

.webp?width=80)












