इंटरनेट और मोबाइल बैंकिंग के दौर में फ़्रॉड होना आम बात हो गई है. रिज़र्व बैंक ऑफ़ इंडिया (RBI) ने 31 मार्च 2021 को आंकड़े जारी किए थे. इनके मुताबिक़ भारत में बीते एक साल में 49 हज़ार करोड़ रुपए के बैंक फ़्रॉड्स हुए हैं. अगर बीते 10 सालों की बात करें तो बैंक फ़्रॉड्स में 40 प्रतिशत से भी ज़्यादा की बढ़ोतरी हुई है. लेकिन इन फ़्रॉड्स में गवांए रुपए वापस आ सकते हैं, अगर बैंक इसकी सही तरह से रिपोर्टिंग करें. इसके लिए RBI ने नियम बनाए हैं. इन्हीं नियमों के उल्लंघन के लिए अब RBI ने देश के सबसे बड़े बैंक स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया (SBI) पर 1 करोड़ रुपये और प्राइवेट बैंक स्टैंडर्ड चार्टर्ड पर 1.95 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया है. देखें वीडियो.
हज़ारों करोड़ रुपए के बैंक फ़्रॉड्स हुए, लेकिन पैसा वापिस पाने की टेक्नीक कोई नहीं बताएगा
बैंक पीड़ित कस्टमर को गवांए रुपयों का कुछ हिस्सा बतौर “शैडो बैलेन्स” देता है.
Advertisement
Add Lallantop as a Trusted Source

Advertisement
Advertisement

.webp?width=80)














.webp?width=120)

.webp?width=120)




