The Lallantop

IPL 2026 का शेड्यूल जारी, लेकिन अधूरा, वजह ये राज्य हैं

टूर्नामेंट का पहला मैच मौजूदा चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जाएगा.यह मैच बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम में ही खेला जाएगा. पहले फेज में 20 मैच होंगे जो कि 10 वेन्यू पर खेले जाएंगे.

Advertisement
post-main-image
IPL 2026 की शुरुआत 28 मार्च से होगी. (Photo-PTI)

BCCI ने IPL 2026 के शेड्यूल का ऐलान कर दिया है. टूर्नामेंट की शुरुआत 28 मार्च से होगी. अभी सिर्फ 12 अप्रैल तक के मैचों का ही शेड्यूल जारी किया गया है. बाकी शेड्यूल का ऐलान बाद में किया जाएगा. बोर्ड ने बताया है कि इस साल कुछ राज्यों में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं. इसी कारण बाकी शेड्यूल का ऐलान कुछ समय बाद किया जाएगा.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
पहले 16 दिन का शेड्यूल जारी

टूर्नामेंट का पहला मैच मौजूदा चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जाएगा.यह मैच बेंगलुरु के  चिन्नास्वामी स्टेडियम में ही खेला जाएगा. पहले फेज में 20 मैच होंगे जो कि 10 वेन्यू पर खेले जाएंगे. 10 वेन्यू में बेंगलुरु, मुंबई, गुवाहाटी, चंडीगढ़, लखनऊ, कोलकाता, चेन्नई, दिल्ली, अहमदाबाद और हैदराबाद शामिल है.

इस दौरान चार डबल हेडर मैच होंगे. दिन के मुकाबले दोपहर साढ़े तीन बजे खेले जाएंगे. वहीं, शाम के मैच साढ़े सात बजे से शुरू होंगे. पहला डबल हेडर मैच 4 अप्रैल को होगा. जिसमें दिन के मैच में दिल्ली कैपिटल्स का सामना मुंबई इंडियंस से होगा. यह मैच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में होगा. वहीं दूसरे मैच में गुजरात टाइटंस घरेलू मैदान पर राजस्थान रॉयल्स का सामना करेगी.

Advertisement

इस सीजन के दौरान, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु अपने घर पर पांच और रायपुर में दो घरेलू मैच खेलेगी. पंजाब किंग्स न्यू चंडीगढ़ में चार और धर्मशाला में तीन घरेलू मैच खेलेगी, जबकि राजस्थान रॉयल्स गुवाहाटी में तीन और जयपुर में चार घरेलू मैच खेलेगी. 

चिन्नास्वामी को अभी नहीं मिली है क्लीन चिट

शेड्यूल का ऐलान करते हुए बोर्ड ने चिन्नास्वामी को लेकर खास नोट भी दिया है. इसमें लिखा गया, 

''बेंगलुरु में होने वाले मैच कर्नाटक सरकार की स्पेशल एक्सिक्यूटिव कमेटी की मंजूरी के बाद ही होंगे. कमेटी 13 मार्च, 2026 को एम चिन्नास्वामी स्टेडियम का इंस्पेक्शन और बैठक करेगी. इस बैठक में आईपीएल मैचों की मेजबानी के लिए स्टेडियम की तैयारियों का आकलन किया जाएगा. साथ ही मैच के दिन की व्यवस्थाओं का एक मॉक टेस्ट भी किया जाएगा.''

Advertisement
IPL 2026 का शेड्यूल 
क्रमांकमैचतारीखवेन्यूसमय  
1रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम सनराइजर्स हैदराबाद28 मार्च, 2026बेंगलोर7:00 PM  
2मुंबई इंडियन्स बनाम केकेआर29 मार्चमुंबई7:00 PM  
3राजस्थान रॉयल्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स30 मार्चगुवाहाटी7:00 PM  
4पंजाब किंग्स बनाम गुजरात टाइटंस31 मार्चन्यू चंडीगढ़7:00 PM  
5लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स1 अप्रैललखनऊ7:00 PM  
6कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद2 अप्रैलकोलकाता7:00 PM  
7चेन्नई सुपर किंग्स बनाम पंजाब किंग्स3 अप्रैलचेन्नई7:00 PM  
8दिल्ली कैपिटल्स बनाम मुंबई इंडियन्स4 अप्रैलदिल्ली3:00 PM  
9गुजरात टाइटन्स बनाम राजस्थान रॉयल्स4 अप्रैलअहमदाबाद7:00 PM  
10सनराइजर्स हैदराबाद बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स5 अप्रैलहैदराबाद3:00 PM  
11रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम चेन्नई सुपर किंग्स5 अप्रैलबेंगलुरू7:00 PM  
12कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम पंजाब किंग्स6 अप्रैलकोलकाता7:00 PM  
13राजस्थान रॉयल्स  बनाम मुंबई इंडियंस7 अप्रैलगुवाहाटी7:00 PM  
14दिल्ली कैपिटल्स बनाम गुजरात टाइटंस8 अप्रैलदिल्ली7:00 PM  
15कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स9 अप्रैलकोलकाता7:00 PM  
16राजस्थान रॉयल्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु10 अप्रैलगुवाहाटी7:00 PM  
17पंजाब किंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद11 अप्रैलन्यू चंडीगढ़3:00 PM  
18चेन्नई सुपर किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स11 अप्रैलचेन्नई7:00 PM  
19लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम गुजरात टाइटंस12 अप्रैललखनऊ3:00 PM  
20मुबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु12 अप्रैलमुंबई7:00 PM  

चलते-चलते बता दें कि इस साल देश के जिन पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव होने हैं, उनमें पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, असम, केरल और पुडुचेरी शामिल है.

वीडियो: अर्शदीप सिंह के थ्रो पर कोच गौतम गंभीर ने क्या कहा?

Advertisement