The Lallantop

‘अर्शदीप ने ठीक किया… ’, मिचेल को थ्रो मारने पर गंभीर ने अपने पेसर का बचाव क्यों किया?

गौतम गंभीर ने कहा कि वो अपने प्लेयर्स से वैसा ही रिस्पॉन्स देखना चाहते हैं. अगर अर्शदीप माफी नहीं भी मांगते तो भी वो गलत नहीं है. लेकिन उन्होंने अर्शदीप की हरकत का बचाव क्यों किया? इसकी क्या वजह बताई?

Advertisement
post-main-image
अर्शदीप के इस थ्रो पर ICC ने एक्शन भी लिया. पेसर पर मैच फीस का 15 परसेंट का जुर्माना लगाया गया. (फोटो- PTI)

अर्शदीप सिंह. बॉलिंग के अलावा अपनी रील्स के लिए फेमस क्रिकेटर. T20 World Cup फाइनल के बाद अर्शदीप ने 10-15 रील्स बनाने की बात कही थी. कुछ रील्स बनाईं भी, और वायरल भी हुईं. लेकिन इन रील्स से पहले मैच का उनका एक वीडियो वायरल था. जब उन्होंने डेरिल मिचेल को सीधे थ्रो मार दिया था (Arshdeep Singh throw at Mitchell). अर्शदीप के इस थ्रो पर हेड कोच गौतम गंभीर ने उनका बचाव किया है. उन्होंने कहा कि अर्शदीप ने कुछ गलत नहीं किया.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
प्लेयर्स से वैसा ही रिस्पॉन्स देखना है

ANI में गौतम गंभीर ने कहा कि अगर वो माफी नहीं भी मांगते तो भी वो गलत नहीं हैं. गंभीर ने बताया,

“आप अपने देश को रिप्रजेंट कर रहे हैं. आप एग्रेशन दिखा सकते हैं. उसमें कोई खराबी नहीं है. अगर आप वापस थ्रो मारते हो, तो वो करने में गलत क्या है? किसी भी बॉलर को दो छक्के खाना अच्छा नहीं लगता है.”

Advertisement

गंभीर ने कहा कि वो अपने प्लेयर्स से वैसा ही रिस्पॉन्स देखना चाहते हैं. उन्होंने बताया,

“अगर अर्शदीप माफी नहीं भी मांगते तो भी उन्हें कोई दिक्कत नहीं थी. उन्होंने माफी मांगी ये अच्छी बात है. लेकिन क्रिकेट फील्ड पर कोई दोस्त और कोई दुश्मन नहीं होता है. आपका काम देश के लिए खेलना होता है, आप वही करते हैं.”

गंभीर ने आगे कहा कि ये चीजें पहले भी होती थीं. सोशल मीडिया के माध्यम से आजकल इसे काफी बढ़ा-चढ़ाकर दिखाया जाता है. इसकी जरूरत नहीं है.

Advertisement
थ्रो मारा, मिला डिमेरिट पॉइंट

बता दें कि फाइनल मैच में न्यूजीलैंड की टीम 256 रनों के टारगेट का पीछा कर रही थी. 11वें ओवर की पहली दो बॉलों पर अर्शदीप सिंह को मिचेल ने दो सिक्स मारे. एक पर तो मिचेल कैच होते-होते बचे थे. ईशान किशन का पैर बाउंड्री से छू गया था.

ओवर की 5वीं बॉल मिचेल ने सीधे अर्शदीप की तरफ खेली. उन्होंने बॉल को वापस मिचेल की तरफ थ्रो किया. और वो सीधा उनके पैर पर जाकर लगी. मिचेल गुस्से में थे. लेकिन अर्शदीप ने पीछे मुड़कर नहीं देखा. मिचेल ने अंपायर से शिकायत भी की. जिसके बाद अंपायर ने पेसर को समझाया.

बीच ओवर में कप्तान सूर्यकुमार यादव ने भी मिचेल से बात की. इसके बाद ओवर खत्म होते ही अर्शदीप ने मिचेल से माफी मांगी. मैच के बाद भी मिचेल के पास गए, और थ्रो को लेकर सॉरी बोला.

अर्शदीप के इस थ्रो पर ICC ने एक्शन भी लिया. पेसर पर मैच फीस का 15 परसेंट का जुर्माना लगाया गया. साथ ही उन्हें 1 डिमेरिट पॉइंट भी मिला.

वीडियो: T20 वर्ल्ड कप जीतने पर भारतियों ने ऐसे मनाया जश्न, नज़ारा देख दिल खुश हो जाएगा!

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स
Advertisement