The Lallantop
Logo

जय शाह पहुंच गए ICC, पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड का बड़ा फायदा हो गया!

BCCI सेक्रेटरी जय शाह अब ICC चेयरमैन बनने वाले हैं. जय अभी तक एशियन क्रिकेट काउंसिल (ACC) के प्रेसिडेंट भी थे. ICC जाने से पहले उन्हें ये दोनों पोस्ट छोड़नी होंगी. रिपोर्ट्स हैं कि ACC में उनकी जगह PCB चीफ़ मोहसिन नक़वी को मिलने वाली है.

Advertisement

जय शाह ICC जा रहे हैं. और वहां जाने के लिए इन्होंने BCCI के साथ एशियन क्रिकेट काउंसिल यानी ACC की अपनी पोस्ट भी छोड़ी है. जय BCCI सेक्रेटरी होने के साथ ACC के चेयरमैन भी थे. BCCI में इनको कौन रिप्लेस करेगा, इस पर अभी कोई ठोस अपडेट नहीं है. लेकिन ACC में उनकी जगह कौन लेगा, इस बारे में चर्चा शुरू हो गई है. रिपोर्ट्स हैं कि पकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) चीफ़ मोहसिन नक़वी ACC के भी चीफ़ बनेंगे. देखें वीडियो. 

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

Advertisement
Advertisement