महिला रिपोर्टर से कांग्रेस सांसद की बदतमीज़ी का वीडियो वायरल हो गया
कांग्रेस सांसद जसबीर सिंह गिल ने बीच रिकॉर्डिंग रिपोर्टर पर हमला कर दिया था.
Advertisement
दिल्ली के जंतर मंतर का वीडियो बड़ा वायरल हो रहा है. यहां पर पंजाब कांग्रेस धरने पर बैठी हुई है. किसानों वाला मुद्दा. वीडियो में दिख रहे हैं कांग्रेस के सांसद जसबीर सिंह गिल और एक स्थानीय टीवी चैनल की रिपोर्टर. और वीडियो में जसबीर सिंह गिल रिपोर्टर का माइक उमेठकर छीन लेते हैं. और कैमरे पर ज़ोर से हाथ मार देते हैं. पीछे रिपोर्टर चिल्लाती रह जाती है कि सर ये क्या बात हुई? आप वीडियो क्यों डिलीट कर रहे हैं? तो पूरा मामला जानने के पहले नीचे वीडियो देखिए.
Add Lallantop as a Trusted Source

Advertisement
Advertisement

.webp?width=80)













