The Lallantop
Logo

ईशान किशन ने बुची बाबू में पहले जड़ा शतक फिर 2 छक्के लगाकर जिताया मैच

Ishan Kishan Buchi Babu टूर्नामेंट में कमाल कर रहे हैं. मध्य प्रदेश के खिलाफ़ पहली पारी में सेंचुरी मारने के बाद उन्होंने दूसरी पारी में भी कमाल बैटिंग की. ईशान ने दो छक्के मार, फंसे हुए मैच में झारखंड को जीत दिला दी.

Advertisement

ईशान किशन ने मैदान में वापसी करते हुए ही धमाल मचा दिया है. उन्होंने भारतीय घरेलू टूर्नामेंट बुची बाबू में भाग लिया और अपने आलोचकों को मुंह तोड़ जवाब दिया है. ईशान किशन को इस टूर्नामेंट के लिए झारखंड का कप्तान बनाया गया. अपने पहले ही मैच की पहली पारी में ईशान किशन ने पहले तो शतक जड़ा. इसके बाद दूसरी पारी में जब टीम मुश्किल में थी तो 2 छक्के लगाकर मैच भी जिताया.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

 

Advertisement
Advertisement