The Lallantop
Logo

जयपुर में संजू सैमसन की आंधी से पहले ही क्यों रोकना पड़ा मैच?

मैच शुरू होते ही स्पाइडर कैम का एक वायर टूटकर गिर गया. और इसके चलते मैच रोकना पड़ा

Advertisement

IPL 2024 शुरू हो चुका है. सीजन के चौथे मैच में राजस्थान रॉयल्स के सामने थी लखनऊ सुपरजाएंट्स. इस मैच में राजस्थान ने पहले बैटिंग की. और उनकी बैटिंग शुरू होते ही मैच रोकना पड़ा. मैच में ये रुकावट ब्रॉडकास्टर की ओर से हुई एक ग़लती के चलते आई. दरअसल मैच शुरू होते ही स्पाइडर कैम का एक वायर टूटकर गिर गया. और इसके चलते मैच रोकना पड़ा. इस वक्त तक मैच में सिर्फ़ दो गेंदें फेंकी गई थीं. मैच रुकने के बाद ग्राउंड स्टाफ़ तेजी से भागकर आया और वायर्स खींचकर मैदान खाली किया गया. थोड़ी देर बाद मैच दोबारा शुरू किया गया. देखें वीडियो.

Advertisement

Advertisement
Advertisement