The Lallantop
Logo

धोनी को चोट...CSK हेड कोच ने माही के बारे में क्या रोज खोल दिए?

फ़्लेमिंग ने चोट की बात खारिज कर दी. इसके साथ ही ऐसी अफवाहें भी खत्म हो जाएंगी. फ़्लेमिंग ने आगे कहा कि धोनी को ऐसी परिस्थिति में बैटिंग के लिए नहीं भेजा जाएगा, जहां उन्हें विकेट पर बहुत देर तक रुकना पड़े

Advertisement

महेंद्र सिंह धोनी चोटिल हैं? इस बड़े सवाल का जवाब मिल गया है. गुजरात के खिलाफ़ होने वाले IPL2024 मैच से पहले CSK के हेड कोच स्टीफ़न फ़्लेमिंग ने धोनी की चोट पर जवाब दिया है. वह बोले,'हम उनका वर्कलोड मैनेज कर रहे हैं. यह रिस्की है और हमने सीजन की शुरुआत में ही थोड़ी सी मसल इंज़री के साथ देखा था. अगर वह बहुत देर बैटिंग करेंगे तो उन्हें खोने का रिस्क होगा. इसलिए हम बैलेंस खोजने की कोशिश कर रहे हैं. जहां वह सिर्फ़ छक्के या चौके मारकर मैच पर प्रभाव डाल सकें. ये काम उन्होंने अभी तक बहुत अच्छे से किया है. वह अगर टूर्नामेंट के बेस्ट नहीं हैं, तो बेस्ट में से एक तो हैं ही.' फ़्लेमिंग ने चोट की बात खारिज कर दी. इसके साथ ही ऐसी अफवाहें भी खत्म हो जाएंगी. देखें वीडियो.

Advertisement

Advertisement
Advertisement