IPL फ्रैंचाइज़ के मालिकों ने एक बड़ा प्लान बनाया है. ऐसा प्लान, जो सफल हुआ तो तमाम इंटरनेशनल टीम्स का बड़ा नुकसान हो जाएगा. रिपोर्ट्स के मुताबिक टॉप IPL फ्रैंचाइज़ के मालिक, इंग्लैंड के कम के कम छह प्लेयर्स को इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लेने के लिए मना रहे हैं. और बदले में उन्हें पचास लाख पाउंड्स तक का सालाना कॉन्ट्रैक्ट ऑफर किया जा रहा है.इस रकम को रुपयों में बदलें तो आंकड़ा पचास करोड़ के पार चला जाएगा. इस कॉन्ट्रैक्ट के बाद ये प्लेयर्स अलग-अलग T20 लीग्स में खेलते दिखेंगे. लगभग सारी IPL फ्रैंचाइज़ के पास तमाम लीग्स में टीम्स हैं. ऐसी लीग्स में कैरेबियन प्रीमियर लीग, साउथ अफ्रीका T20, UAE की ग्लोबल T20 लीग और आने वाली अमेरिकी मेजर T20 लीग शामिल है. देखिए वीडियो.
T20 गेम्स का नया प्लान इंटरनेशनल क्रिकेट खत्म कर देगा!
IPL फ्रैंचाइज़ के मालिकों ने एक बड़ा प्लान बनाया है
Advertisement
Add Lallantop as a Trusted Source

Advertisement
Advertisement

.webp?width=80)





















