10 मई 2022. IPL का मैच नंबर 57. पुणे के महाराष्ट्र क्रिकेट असोसिएशन मैदान पर आमने-सामने होंगी गुजरात टाइटंस और लखनऊ सुपरजाएंट्स. पहली बार IPL में हिस्सा ले रही इन दोनों टीम्स का अब तक का प्रदर्शन शानदार रहा है. दोनों IPL पॉइंट्स टेबल की टॉप-2 टीम हैं. दोनों टीम्स के बीच इस सीज़न ये दूसरा मुकाबला है. इससे पहले हुए मुकाबले में गुजरात ने पांच विकेट से जीत हासिल की थी. इस सीज़न गुजरात ने अब तक कुल 11 मुकाबले खेले हैं. जिसमें टीम को आठ में जीत हासिल हुई है. दूसरी तरफ लखनऊ ने भी 11 मुकाबलों में से आठ में जीत हासिल की है. लखनऊ की टीम 16 अंकों के साथ पहले, और गुजरात इतने ही अंकों के साथ दूसरे स्थान पर है. इस मुकाबले को जीतकर दोनों टीम्स की नजरें प्लेऑफ में अपनी जगह पक्की करने पर होगी. देखें वीडियो.
Add Lallantop as a Trusted Source

Advertisement

.webp?width=80)





















