मुंबई में एक आदमी ने डिलीवरी मैन से किराने का सामान लेने से इसलिए इनकार कर दिया, क्योंकि वो मुस्लिम था. डिलीवरी देने आए आदमी पर उसने इस्लाम को लेकर उल्टे-पुल्टे कमेंट किए. डिलीवरी मैन ने घटना का एक वीडियो बनाया और पुलिस को सौंप दिया है. ‘इंडियन एक्सप्रेस’ में छपी रिपोर्ट मुताबिक़, ग्रोफर्स के लिए काम करने वाले 32 साल के बरकत पटेल ने पुलिस से शिकायत की. शिकायत करने के कुछ घंटे बाद ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया.
मुंबई में इस डिलीवरी बॉय से सामान लेने से मना किया, तो शिकायत कर दी
घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.
Advertisement
Advertisement
Advertisement

.webp?width=80)












