जब ऑस्ट्रेलिया ने दुनिया का सबसे बड़ा स्कोर बनाया और हर्शेल गिब्स ने उसे पछाड़ दिया
क्रिकेट के इतिहास में सबसे बड़ा स्कोर और सबसे बड़े स्कोर को चेज़ करने का रिकॉर्ड एक ही दिन बना था.
Advertisement
साल 2006. और तारीख 12 मार्च. वांडरर्स का मैदान और ऑस्ट्रेलिया-साऊथ अफ़्रीका आमने-सामने थीं. मैच शुरू हुआ तो किसी को ये इल्म भी नहीं था कि ये मैच किस कदर इतिहास बदलने वाला था. ऑस्ट्रलिया ने 50 ओवर में 434 रन बनाए. वन-डे इंटरनेशनल क्रिकेट के इतिहास में किसी टीम ने पहली बार 400 रनों का आंकड़ा पार किया था. रिसीविंग एंड पर साउथ अफ़्रीका थी. हर किसी को पता था कि इस स्कोर को चेज करना कितना मुश्किल काम है. लेकिन मैच खत्म होने के बाद का नजारा कुछ और था. 299 लीगल डिलीवरीज़ के बाद साउथ अफ़्रीका मैच जीत चुका था. क्रिकेट के इतिहास में सबसे बड़ा स्कोर और सबसे बड़े स्कोर को चेज़ करने का रिकॉर्ड एक ही दिन बन चुका था.
Add Lallantop as a Trusted Source

Advertisement
Advertisement

.webp?width=80)





















