The Lallantop
Logo

'बॉलीवुड, हीरोईन और टैटू...', टीम इंडिया के सेलेक्शन को लेकर नाराज पूर्व किक्रेटर ने क्या कह दिया?

टीम इंडिया के सेलेक्शन पर विवाद जारी है. रुतुराज गायकवाड़ जैसे प्लेयर्स को ना चुने जाने से गुस्साए CSK के पूर्व प्लेयर एस बद्रीनाथ ने सेलेक्शन पर बड़ा कॉमेंट किया है. बद्री का कहना है कि लगता है कि क्रिकेटर्स को अब सेलेक्शन के लिए प्रदर्शन के अलावा भी चीजों पर ध्यान देना होगा.

Advertisement

गौतम गंभीर टीम इंडिया के नए कोच बन गए हैं. उनकी कोचिंग में टीम श्रीलंका टूर के लिए तैयार है. लेकिन इस टूर के लिए चुनी गई टीम पर बवाल थमने का नाम नहीं ले रहा. ताजा विवाद उठा है रुतुराज गायकवाड़ पर. IPL2024 में सबसे ज्यादा रन बनाने वालों की लिस्ट में रुतुराज दूसरे नंबर पर थे. लेकिन इसके बावजूद उन्हें श्रीलंका टूर की टीम में जगह नहीं मिली. CSK की कप्तानी करने वाले रुतुराज वनडे और T20I दोनों टीम्स का हिस्सा नहीं हैं. और इस बात से पूर्व क्रिकेटर सुब्रमण्यम बद्रीनाथ बहुत गुस्सा हैं. बद्री ने कह दिया कि सेलेक्शन के लिए क्रिकेटर्स को बॉलीवुड स्टार्स के साथ रिश्ते और टैटूज़ बनाने पड़ेंगे. और क्या-क्या कहा, जानने के लिए देखें वीडियो-

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

Advertisement
Advertisement