The Lallantop
Logo

अरविंद केजरीवाल की खांसी की बीजेपी समर्थकों ने नकल की, नितिन गडकरी ने चुप कराया

क्या भाजपा के पास केजरीवाल की आलोचना के नाम पर बस खांसी का मजाक उड़ाना बचा है?

Advertisement
27 सितंबर को नई दिल्ली में एक सरकारी कार्यक्रम था. इस प्रोग्राम में यमुना की सफ़ाई के लिए कुछ नए प्रॉजेक्ट लॉन्च किए जाने थे. यहां थे दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल. साथ में थे केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी. अरविंद केजरीवाल माइक पर पहुंचे. बोलना शुरू किया. सामने हॉल में बीजेपी के नेता-कार्यकर्ता भी बैठे थे. उनमें से कई खांसने लगे. इसलिए नहीं कि उन सबको साथ खांसी आई थी. इसलिए कि उन्हें केजरीवाल का मज़ाक उड़ाना था. केजरीवाल ने ये सब अनदेखा करके बोलने की कोशिश की. मगर नकली खांसियां तेज़ हो गईं.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
Advertisement
Advertisement