The Lallantop

दिल्ली में भाई के सामने युवक की चाकू मारकर हत्या, 3 नाबालिग आरोपी गिरफ्तार

Delhi Murder: सिगरेट पर विवाद बढ़ा और बात मारपीट तक पहुंच गई. मृतक के भाई ने आरोप लगाया कि हमलावरों का इरादा अरबाज को मारने का था. उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि हमले का मुख्य आरोपी सौरभ को पुलिस ने अभी तक गिरफ्तार नहीं किया है.

Advertisement
post-main-image
दिल्ली के जहांगीरपुरी में 26 साल के अरबाज की चाकू मारकर हत्या. (फोटो- इंडिया टुडे)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • दिल्ली के जहांगीरपुरी इलाके में 28 मई की रात 26 वर्षीय अरबाज नामक युवक की तीन नाबालिग लड़कों और एक अन्य शख्स द्वारा चाकू मारकर हत्या कर दी गई।
  • अरबाज ने नाबालिग लड़कों से सिगरेट लाने को कहा था, जिसका बच्चों से इनकार करने पर विवाद बढ़ गया और परिणामस्वरूप हमला हुआ।
  • हत्या की सूचना पर पुलिस ने तीन नाबालिग आरोपियों को हिरासत में लिया और इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई है, जांच जारी है।

दिल्ली के जहांगीरपुरी इलाके में एक 26 साल के युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई. युवक की हत्या का आरोप 3 नाबालिग लड़कों और एक अन्य शख्स पर लगा है. परिवार की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. घटना में शामिल तीनों नाबालिग लड़कों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है.

Advertisement

हमले में जान गंवाने वाले युवक की पहचान ज्वेलरी शॉप पर काम करने वाले अरबाज के तौर पर हुई, जो जहांगीरपुरी इलाके के सी-ब्लॉक का निवासी था. इंडिया टुडे से जुड़े हर्षित मिश्रा की रिपोर्ट के मुताबिक, हादसा गुरुवार, 28 मई की देर रात करीब 11 बजे हुआ.

सिगरेट लाने पर हुआ विवाद

रिपोर्ट के मुताबिक, अरबाज ने नाबालिग युवकों से सिगरेट लाने के लिए कहा था, जिसे लेकर विवाद होने लगा. मामला धीरे-धीरे बढ़ने लगा और कथित तौर पर गुस्साए नाबालिगों ने युवक पर चाकू से हमला कर दिया. सूचना मिलने पर अरबाज के परिजन घटनास्थल पर पहुंचे और उन्हें पास के अस्पताल पहुंचाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई.

Advertisement
तीन नाबालिग आरोपी गिरफ्तार

परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने घटना का संज्ञान लिया. कार्रवाई करते हुए तीनों नाबालिग हमलावरों को हिरासत में ले लिया है. वहीं, उनसे घटना के संबंध में पूछताछ की जा रही है. घटना के बारे में अरबाज के भाई ने बात की. उन्होंने बताया कि मेरे भाई या उसके दोस्त ने बच्चे से सिगरेट लाने के लिए कहा था. बच्चे ने मना कर दिया. बाद में कुछ विवाद हुआ और उसने कुछ और लोगों को बुला लिया.

इनके आने के बाद विवाद और बढ़ा और बात मारपीट तक पहुंच गई. मृतक के भाई ने आरोप लगाया कि हमलावरों का इरादा अरबाज को मारने का था. उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि हमले का मुख्य आरोपी सौरभ को पुलिस ने अभी तक गिरफ्तार नहीं किया है.

भाई के सामने चाकू मारा

अरबाज के दूसरे भाई तौफीक ने भी घटना के बारे में जानकारी दी है. उन्होंने कहा कि घटना के पहले अरबाज ने उन्हें फोन करके बताया था कि कुछ लड़कों ने उन्हें घेर लिया है. तौफीक ने बताया कि जब वो घटनास्थल पर पहुंचे तब आरोपी उनके भाई के साथ मारपीट कर रहे थे. इसी दौरान एक आरोपी ने उनके भाई को चाकू मार दिया.

Advertisement

पुलिस अब यह जानने की कोशिश कर रही है कि आखिर छोटा सा विवाद इतने बड़ी वारदात में कैसे तब्दील हो गया. इलाके में सुरक्षा के लिहाज से सुरक्षा बलों की तैनाती बढ़ा दी गई है.

वीडियो: दी लल्लनटॉप शो: क्या सिद्दारमैया ने जाते-जाते शिवकुमार को फंसा दिया?

Advertisement