उत्तर प्रदेश, दिल्ली, हरियाणा जैसे तमाम राज्यों की सड़कों पर भागती गाड़ियों की नंबर प्लेट पर जाट बॉय, गुर्जर, परशुराम, ब्राह्मण जैसे न जाने कितनी जातियों के भौकाल का परचम लहराता रहता है. फिलहाल इनका इलाज करने के लिए यूपी ने तगड़े इंतजाम कर लिए हैं. यूपी सरकार ने अब नंबर प्लेट पर जातिसूचक स्टीकर लगाने या लिखने पर गाड़ियों का चालान शुरू कर दिया है. लेकिन असली भौकाल तो गाड़ियों के आगे-पीछे के शीशों पर बड़े अक्षरों में जाति-नाम-पद-प्रतिष्ठा लिखाने वालों का है. क्या है नंबर प्लेट को लेकर सरकारी नियम कायदे, और मोटर वीकल एक्ट का कानून. लेकिन गाड़ियों के शीशों पर कुछ भी लिखाने वालों से क्या माननीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी मुक्ति दिला पाएंगे? देखिए वीडियो.
नंबर प्लेट पर भौकाल काटने वालों से क्या नितिन गडकरी छुटकारा दिला पाएंगे?
वैसे यूपी में चालान कटने शुरू हो चुके हैं.
Advertisement
Add Lallantop as a Trusted Source

Advertisement
Advertisement

.webp?width=80)

















.webp?width=120)



